{"_id":"60fd052c8ebc3e57f37f7d7f","slug":"sonam-kapoor-share-photos-of-her-new-dog-says-meet-the-newest-member-of-kapoor-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सोनम कपूर की गोद में दिखा नन्हा मेहमान, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सोनम कपूर की गोद में दिखा नन्हा मेहमान, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
Link Copied
अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड की हिट हीरोइन सोनम कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने बेबाक बयानों तो कभी अपने अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सोनम फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोनम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और शादी के बाद से अब वो चुनिंदा स्क्रिप्ट पर ही काम कर रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सोनम लंदन से भारत लौटी थीं और अपने पिता अनिल कपूर से मिलकर काफी भावुक हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने काफी ढीले ढाले कपड़े पहने थे।
सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान
इसके बाद लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं सोनम कपूर जल्द ही खुशखबरी तो नहीं देने वाली हैं? इसके साथ ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। इसके बाद सोनम ने साफ किया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। अब हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं और बताया है कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
अपने डॉगी के साथ सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
दरअसल सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें वो एक प्यारे से डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। डॉगी को गोद में लिए वो काफी खुश दिख रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने लिखा, 'कपूर परिवार के सबसे नए सदस्य से आपका परिचय करवाती हूं। मिलिए -रसैल क्रो कपूर से। यहां मेरे साथ उसकी खुशनुमा तस्वीरें हैं'। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोनम को बधाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से सोनम अक्सर दिल्ली या लंदन ट्रैवेल करते नजर आती हैं। हालांकि इस बीच कहीं भी सोनम के प्रेग्नेंसी की कोई खबर सामने नहीं आई। वहीं जब सोनम भारत लौटीं तो उनके ढीले ढाले कपड़ों को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि सोनम मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को शांत करने के लिए भी सोनम ने बेहद अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो साझा किया था जिसमें वो एक हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही थीं। इस स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और जिंजर टी'। इसके साथ ही फैंस को पता चल गया कि सोनम प्रेग्नेंट नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा दुलकर सलमान ने काम किया था। फिल्म को ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया तो नहीं मिली। इसके अलावा वह पिछले साल अपने पिता के साथ एके वर्सेस एके में कैमियो करती भी दिखाई दी थीं। सोनम बहुत जल्द अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।