सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म पैडमैन के प्रमोशन में बिजी हैं। इतना ही नहीं इन दिनों सोनम कपूर की शादी के चर्चे भी पर जोरों पर है। हाल ही में उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की मां के साथ शॉपिंग करते देखा गया था।
2 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : freehdw
ऐसे में जब सोनम की शादी को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो इस सवाल के जवाब में सोनम ने कहा, मुझे समझ नहीं आता मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल क्यों किए जा रहे हैं?
सोनम ने आगे कहा मुझे यह समझ नहीं आता कि अभिनेत्रियों से हमेशा यह बात क्यों पूछी जाती है? रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से तो ऐसे सवाल कभी भी नहीं पूछे जाते हैं।
सोनम के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। पैडमैन के बाद सोनम संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आने वाली है। इसके अलावा वो फिल्म एक लड़की को देखा तो... में भी काम कर रही हैं और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।