फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा से सोशल मीडिया पर मांगी माफी, ये है कारण

Sun, 11 Feb 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor say sorry to sonakshi sinha in twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने खास दोस्त, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शो 'Vogue BFFs' के सेट पर पहुंची थीं। नेहा धूपिया ने सोनाक्षी से कई सवाल पूछे थे जिनका उन्होंने बड़े ही सही तरीके से जवाब दिया। हालांकि इन सबके बीच नेहा के एक सवाल का सोनाक्षी ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि सोनम कपूर को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।

sonam kapoor say sorry to sonakshi sinha in twitter

नेहा ने सोनाक्षी से सवाल पूछा कि क्या उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी ने एटिट्यूड दिखाया है तो उन्होंने झट से जवाब दिया कि सोनम कपूर ने उन्हें एक बार काफी एटिट्यूड व टशन दिखाया था और उन्हें लगता है कि यह बेवजह था। सोनाक्षी का ये जवाब सुनकर शायद सोनम कपूर को काफी बुरा लगा हो और दुख भी हुआ हो इसलिए सोनम ने सोनाक्षी से माफी मांगी है। इस बात का जवाब सोनम ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए दिया है।
 

 

Catch @manishmalhotra05 & @aslisona in uncensored conversation with @nehadhupia Tomorrow night at 8 PM on #BFFsWithVogue @jeepindia @motorolain @mynykaa

A post shared by Colors Infinity (@colorsinfinitytv) on

sonam kapoor say sorry to sonakshi sinha in twitter

सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा है- 'सोनाक्षी मैं हमेशा से ही तुम्हारी लिए नर्म रही हूं। याद नहीं मैंने कब तुम्हें एटिट्यूड दिखाया है। यदि तुम्हें ऐसा लगा हो तो मुझे माफ करना।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor say sorry to sonakshi sinha in twitter

वहीं इसी शो में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि सोनम कपूर बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें और ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। वह एक बहुत अच्छी लड़की हैं। जब शो की होस्ट नेहा धूपिया ने मनीष से सोनम कपूर के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड की असल फैशनपरस्त हैं और वह शानदार हैं। वह एक प्रतिभावान एक्ट्रेस हैं और उन्हें आगे काम करता रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed