फिल्म जगत के बड़े परिवारों में जन्म लेने के बाद भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मों में प्रवेश करने से पहले नौकरी की। उन्हीं कलाकारों में से एक हैं 'नीरजा' अभिनेत्री सोनम कपूर। सोनम बॉलीवुड के कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वो सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की चचेरी बहन हैं। सोनम कपूर खुद भी एक सफल अभिनेत्री हैं। सोनम कपूर का 9 जून को जन्मदिन है और इस साल वह 36 साल की हो जाएंगी। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मों में प्रवेश करने से पहले सोनम कपूर भी नौकरी कर चुकी हैं, वो भी किसी बड़ी कंपनी में नहीं बल्कि वेट्रेस की। सोनम कपूर के फिल्मी करियर से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन आज हम उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से आपको हमारे इस आर्टिकल में बताएंगे।
जन्मदिन: सोनम कपूर ने 15 की उम्र में की थी वेट्रेस की नौकरी, जन्मदिन पर जानिए दिलचस्प राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसी उड़ाने पर सोनम ने बॉयफ्रेंड से कर लिया था ब्रेकअप
आज के दौर में सोनम कपूर फिल्म जगत की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्हें फिल्मी दुनिया की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। लेकिन एक समय था जब सोनम बहुत अधिक मोटी थी। उनके मोटापे को लेकर कॉलेज के दिनों में अक्सर लोग उनका मजाक उड़ाते थे। जिसका खुलासा खुद सोनम ने किया था। सोनम 15 से 20 साल की उम्र के बीच PCOC की बीमारी से जूंझ रही थी जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ रहा था। अपने भारी वजन के चलते सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया। दरअसल उनके बॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे को लेकर अनापशनाप कहा था, जिसके बाद सोनम ने सामने से उससे रिश्ता तोड़ दिया।
सोनम कपूर की वजह से अर्जुन ने खाई थी खूब मार
सोनम कपूर और अर्जुन कपूर चचेरे भाई-बहन हैं। अर्जुन बोनी कपूर के बेटे हैं और वो सोनम कपूर के काफी करीब हैं। इन दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। जब भी सोनम कपूर का स्कूल में किसी से झगड़ा हो जाता था तो वो अपने भाई अर्जुन को लेकर लड़ने के लिए पहुंच जाती थीं। लेकिन अर्जुन ने एक बताते हुए कहा कि सोनम की वजह से उन्होंने स्कूल में एक सीनियर से बहुत मार खाई। दरअसल सोनम की स्कूल में एक सीनियर ने बॉल छीन ली और सोनम रोती हुईं अपने भाई अर्जुन के पास पहुंच गईं। सोनम की आंखों में आंसू देख अर्जुन उस लड़के से लड़ने चले गए। अर्जुन ने बताया सोनम की वजह से उस समय उनकी बहुत धुलाई हुई, क्योंकि उसका सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियन था।
सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इस फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। सोनम कपूर का नाम आज बॉलीवुड की ए-लिस्टर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लेकिन शायद ये बहुत ही कम जानते हैं कि सोनम कपूर कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। वास्तव में सोनम कपूर लेखक और निर्देशक बनना चाहती थीं। जिसकी वजह से वो मुंबई लौटी थीं और उन्होंने असिस्टेंट के तौर पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना शुरू किया था। 2005 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' में सोनम ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। सोनम तो लेखक बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली उन्हें अभिनेत्री बनाना चाहते थे। 'सांवरिया' के लिए सोनम को मनाने में करीब डेढ़ साल का समय लगा।
अपने करियर में सोनम ने 6 सुपरहिट फिल्में दीं
सोनम कपूर ने अपने करियर में अब तक लगभग 23 फिल्में की हैं, जिसमें से उनकी 11 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फिल्मी सफर में जो 6 बेहतरीन फिल्में दी, उसने उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार कर दिया गया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में नीरजा, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो और पैडमैन शामिल है। 'नीरजा' सोनम कपूर के अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सोनम कपूर ने व्यावसायिक आनंद आहूजा से शादी रचाई और वो अक्सर अपने पति के साथ भारत और लंदन का सफर करती रहती हैं।