Anant Radhika Wedding: सलमान से लेकर रजनीकांत तक, अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में पहुंचे ये सितारे
{"_id":"66923244749a0b92150d0ea2","slug":"anant-radhika-shubh-aashirwad-ceremony-live-pm-modi-and-celebs-to-attend-anant-ambani-radhika-merchant-2024-07-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Wedding: सलमान से लेकर रजनीकांत तक, अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में पहुंचे ये सितारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sun, 14 Jul 2024 01:19 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:19 AM IST
खास बातें
Anant Ambani Radhika Merchant Ashirwad Ceremony Live Updates: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी में खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति की दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुईं। आज नवविवाहित जोड़ी के 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म है।
विज्ञापन
अनंत-राधिका शुभ आशीर्वाद समारोह
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:20 AM, 14-Jul-2024
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य काशी के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : PTI
'शुभ आशीर्वाद' समारोह में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य काशी के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी नजर आए।
01:14 AM, 14-Jul-2024
राशि खन्ना, सुनील शेट्टी, माना शेट्टी
- फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में राशी खन्ना ने नारंगी और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं, सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
12:39 AM, 14-Jul-2024
किम कार्दशियन-जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : PTI
शुभ आशीर्वाद समारोह में किम कार्दशियन के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही हरे रंग के सेक्विन गाउन में जैकलीन फर्नांडीज काफी खूबसूरत नजर आईं।
12:33 AM, 14-Jul-2024
आराध्या बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : PTI
ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह का हिस्सा बनीं। मल्टी कलर की सूट में ऐश बेहद हसीन लगीं। वहीं, गुलाबी सूट में आराध्या बच्चन की मासूमियत भी देखते ही बनी।
11:43 PM, 13-Jul-2024
राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम @rheakapoor
'शुभ आशीर्वाद' समारोह से अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट का लुक सामने आ गया है। गुलाबी रंग के लहंगे में राधिका अपनी सादगी से सबको मोहित करती नजर आई हैं।
11:30 PM, 13-Jul-2024
अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह की झलकियां पेश की हैं। भव्य नजारे को दर्शाते हुए अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अनंत राधिका वेडिंग का यह कितना शानदार, गरिमामय और पवित्र आशीर्वाद समारोह था। समारोह में दुनिया भर से आए मेहमानों के सामने भारत की वैदिक और सनातनी परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया। श्री मुकेश अंबानी ने परिवार और पारंपरिक मूल्यों के बारे में बहुत अच्छी बात कही। जय हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 PM, 13-Jul-2024
अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर
- फोटो : PTI
10:32 PM, 13-Jul-2024
परिवार के साथ रजनीकांत
- फोटो : PTI
अंबानी परिवार के इस कार्यक्रम में रजनीकांत अपने परिवार के साथ शिरकत करते नजर आए हैं। थलाइवा ने अपने सादगी भरे अंदाज से एक बार फिर हर किसी का मन मोह लिया है।
10:28 PM, 13-Jul-2024
आलिया भट्ट
- फोटो : PTI
अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' कार्यक्रम में आलिया भट्ट सफेद रंग के लहंगे में हमेशा की तरह बेहद हसीन लगी हैं। अभिनेत्री को प्यारी सी मुस्कान के साथ पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया।
10:09 PM, 13-Jul-2024
शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती, सोनू निगम और हरिहरन जैसे प्रसिद्ध गायक अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद में अपने सुरों का जादू चलाते नजर आए हैं। सभी को मिलकर मशहूर भजन 'राम राम जय राजा राम' गाकर मेहमानों को मंत्रमुग्ध करते देखा गया है।