सोनम कपूर की इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सोनम और आनंद कूल लुक में नजर आए तो वहीं सारा अटेंशन सोनम कपूर की टी-शर्ट ले गई। इस टी-शर्ट पर कुछ ऐसा बना हुआ था जिसका कनेक्शन अनिल कपूर से है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इस मौके पर सोनम कपूर ने काले रंग के ट्राउजर के साथ सफेद टॉप और नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। तो वहीं आनंद आहूजा काले रंग के ट्राउजर के साथ सफेद टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए दिखे।
एयरपोर्ट पर यह जोड़ी एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे तो वहीं सोनम की टी-शर्ट पर बनी तस्वीरें लोगों को खूब लुभा रही थी। दरअसल, सोनम कपूर की इस टी-शर्ट पर एक लड़की बनी हुई थी जिसके नीचे कैप्शन लिखा था 'मिस्टर इंडिया'। अब यह तो आपको बताने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि आखिर 'मिस्टर इंडिया' और अनिल कपूर का क्या कनेक्शन है।
दरअसल, 'मिस्टर इंडिया' फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी जिसमें अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी ने अभिनय किया था। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म का रीमेक बनेगा लेकिन बाद में इस प्रोजेक्ट को कैंसल कर दिया गया।
5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
आपको बता दें, सोनम कपूर आखिरी बारी 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं आनंद आहूजा की बात करें तो उन्होंने मुंबई में भाने का नया स्टोर खोला है साथ ही एक वेज-नॉनवेज रेस्टोरेंट बाद्रां में ओपन किया है।