भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का बीते मंगलवार को निधन हो गया है। शुरुआत में तो उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो सामने आई है, उसमें दावा किया जा रहा है कि सोनाली के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिसके बाद उनके परिवार की तरफ से धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं हिंदी सिनेमा में भी ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी मौत आज भी राज बनी हुई है, तो चलिए आपको उन सितारों से रूबरू करते हैं।
Stars Murder Mysteries: सोनाली फोगाट ही नहीं, इन सितारों की मौत की गुत्थी भी आजतक नहीं सुलझ पाई
दिव्या भारती
दिव्या भारती हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थीं। 5 अप्रैल 1993 को पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। कहा जाता है कि मौत से पहले वह बालकनी पर खड़े होकर शराब पी रही थीं, तभी बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गईं। कहा तो ये भी जाता है कि उन्हें पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया गया था।
परवीन बाबी
22 जनवरी 2005 को परवीन बाबी की शव उनके घर से बरामद हुआ था। कहा जाता है कि उन्हें एक तरह की बीमारी थी, जिसमें उनको लगता था कि हर कोई अभिनेत्री को मारना चाहता है। हालांकि इनकी मौत भी आज तक राज ही है।
जिया खान
जिया खान ने 3 जून 2013 में आत्महत्या की थी। खबरों के मुताबिक उन्होंने पहले छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें लिखा था कि अभिनेत्री को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उनकी मौत का आरोप लगा था। हालांकि बाद में पता चला कि उन्होंने आत्महत्या की है।
श्रीदेवी
श्रीदेवी को बॉलीवुड की हवा हवाई कहा जाता था। वह दुबई में अपने भतीजे की शादी में गई थीं, वहां होटल के कमरे में बाथटब में डूबकर अभिनेत्री की मौत हो गई थी।