अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बीती रात अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए। अमिताभ मंगलवार से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कार से घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी थे। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी। इसी वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था। बिग बी अस्पताल में करवाचौथ के दो दिन पहले से ही भर्ती थे। ऐसे में इस बार बच्चन परिवार ने बिग बी के बगैर की करवाचौथ का त्योहार मनाया।
अमिताभ के बगैर बच्चन परिवार ने ऐसे मनाया करवाचौथ, तस्वीरों में दिखा एक खास मेहमान
हर बार बच्चन परिवार धूमधाम से करवाचौथ मनाता है। इस बार भी इन्होंने इस त्योहार को मनाया लेकिन बिग बी फोटोफ्रेम में कैद नहीं हो सके। बच्चन परिवार के करवाचौथ की तस्वीरों को अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। सोनाली करवाचौथ के दिन बच्चन परिवार के घर गई थीं। इस तस्वीर में सोनाली के अलावा ऐश्वर्या, जया बच्चन , श्वेता बच्चन और आराध्या भी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में ऐश्वर्या क्रीम कलर का सूट पहने हुए हैं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। जया बच्चन गुलाबी बॉडर की हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी हुई हैं जबकि श्वेता गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आईं। वहीं सोनाली सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने हुई हैं। इन तस्वीरों के अलावा सोनाली ने एक और तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सोनाली पति गोल्डी बहल के साथ दिखीं।
Moon spotting 🌝✨ #KarwaChauth 📸: Jaya aunty
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
करवाचौथ के दिन अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर पत्नी जया के साथ पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में जया बच्चन तो नजर आ रही हैं लेकिन बिग बी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। इस तस्वीर को बिग बी ने मजाकिया अंदाज में लिखते हुए साझा किया। बिग बी ने लिखा- 'द बेटर हाफ, वैसे यह बात सही है, क्योंकि दूसरा हाफ अप्रासंगिक है और इसलिए वह नजर भी नहीं आ रहे हैं'।
T 3520 - .. the better half .. !! 🌹
quite obviously the other half is irrelevant .. and therefore unseen 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/0Fivuw5cwY
आपको बता दें, अमिताभ ठीक होने के बाद जैसे ही घर लौटे उन्होंने अपने ब्लॉग पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- 'बीमारी और इलाज निजी चीजें हैं। इसका उल्लंघन गलत है। इसका सम्मान करिए। दुनिया में हर चीज बिकने के लिए नहीं होती है। सभी को मेरा प्यार और आभार। उन सभी के लिए जो देखभाल पर विचार करते हैं, जो चिंता करते हैं और मेरे लिए प्रार्थना करते हैं, शुक्रिया।'
यह भी पढ़ें- कौन हैं वो शख्स जिसके रहते सलमान को कोई छू नहीं सकता, MP चुनाव में बने 'शिवसैनिक'