फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: पैपराजी कल्चर पर भड़कीं सोनाक्षी, बोलीं- ‘अंतिम संस्कार में भी बिना फोटो खिंचवाए नहीं जा सकते’

Tue, 01 Jul 2025 02:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Jul 2025 02:46 PM IST
सार

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने सेलिब्रिटीज की जिंदगी में पैपराजी के बढ़ते दखल को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही बॉडी शेमिंग को लेकर भी बात की है। जानिए इन मुद्दों पर क्या है, सोनाक्षी की राय? 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Upset With Growing Paparazzi Culture And She Talk About Body Shaming
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा खुलकर अपने नजरिए को सोशल मीडिया के जरिए या फिर इंटरव्यू के माध्यम से सामने रखती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने पैपराजी को लेकर बात की। उन्होंने सेलिब्रिटीज की जिंदगी में पैपराजी के बढ़ते दखल पर बात की है, इस बात को क्रिटिसाइज किया है। साथ ही बॉडी शेमिंग जैसे सब्जेक्ट को लेकर भी सोनाक्षी ने खुलकर मन की बात साझा की है। 

Sonakshi Sinha Upset With Growing Paparazzi Culture And She Talk About Body Shaming
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

पैपराजी पर नाराज दिखीं सोनाक्षी
टाइम्स नाउ से की गई हालिया बातचीत में सोनाक्षी कहती हैं, ‘सोशल मीडिया क्या बन चुका है? पैपराजी कल्चर कैसा हो गया है? आप बिना फोटो खिंचवाए किसी अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते हैं। यह बात मुझे अजीब लगती है। यह सब एक लिमिट के बाद अनदेखा करना पड़ता है। लेकिन इस चीज की आदत डालने में थाेड़ा समय लग सकता है।’  

Sonakshi Sinha Upset With Growing Paparazzi Culture And She Talk About Body Shaming
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम- @aslisona

बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर बाेलीं 
पैपराजी कल्चर के अलावा सोनाक्षी ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर भी बात की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कई बार इसका सामना किया है, उन्हें बॉडी वेट के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है। मगर सोनाक्षी का नजरिया अपनी हेल्थ, बॉडी के लिए बदल चुका है। वह कहती हैं, ‘मैंने अपने पूरे करियर में एक प्रैक्टिकल तरीका अपनाया, मैं ऐसी शख्स बनना चाहती थी जो हेल्दी हो। मैं फैंस के लिए भी यही मिसाल पेश करना चाहती थी।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: वर्कआउट कर रही थीं सोनाक्षी, जहीर ने की ऐसी हरकत कि छूट गई हंसी, बोलीं- 'हम ऐसे क्यों हैं?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Upset With Growing Paparazzi Culture And She Talk About Body Shaming
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी 
पहले 27 जून को सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ रिलीज होने वाली थी। फिर फिल्म ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ के साथ टकराव से बचने के लिए सोनाक्षी की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Upset With Growing Paparazzi Culture And She Talk About Body Shaming
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

क्या है निकित रॉय की कहानी 
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ एक सुपरनेचुरल, थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में वह एक जासूस का रोल निभा रही हैं। सोनाक्षी के किरदार का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है। वह गुरु लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed