एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद करीब हैं। वो कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि वो उनकी मर्जी से ही शादी करना पसंद करेंगी। अब पहली बार सोनाक्षी ने खुलासा किया कि वो किस तरह के लड़के को डेट करना चाहती हैं।
2 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : ani
सोनाक्षी का नाम इंडस्ट्री में किसी को-स्टार के साथ कम ही जोड़ा गया है। सोनाक्षी कैसे लड़के को डेट करना चाहती हैं इस सवाल पर दबंग गर्ल ने कहा कि 'मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी 'सुशील लड़के' को डेट करूं लेकिन इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है।'
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
सोनाक्षी ने पहली बार खुलासा किया कि वो एक सेलिब्रिटी को डेट कर चुकी हैं जिसके बारे में कोई नहीं जानता। हालांकि उस सेलिब्रिटी के बारे में सोनाक्षी ने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। वो अभी भले ही किसी रिश्ते में नहीं बंधी हैं लेकिन वो धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। सोनाक्षी ने कहा कि 'अगर मेरा प्रेमी मुझे धोखा देता है, तो वह अगला दिन देखने के लिए जिंदा नहीं बचेगा।'
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
फिल्म लुटेरा की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ जोड़ा गया था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद इस तरह की खबरें आने लगीं हालांकि यह महज अफवाह ही साबित हुई। इसके बाद सोनाक्षी और बंटी सजदेह के बीच अफेयर की चर्चाएं भी चलीं, बाद में सोनाक्षी ने ऐसे किसी भी रिश्ते की बात को नकार दिया था। बता दें कि बंटी सजदेह करीब एक दर्जन सेलिब्रिटी एथलीट्स के मैनेजर हैं।
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 9 साल के करियर में करीब 8 हिट फिल्में दी हैं। अब उनकी मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। वहीं वो इस वक्त सलमान खान की दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।