बॉलीवुड का घर कहे जाने वाले मुंबई में अक्सर सेलेब्स नजर आते हैं। ऐसे में सेलेब्स के अलग अलग लुक्स और मूड देखने को मिलते हैं। अमर उजाला के कैमरे में भी ऐसे ही अलग मूड और लुक्स में कई सेलेब्स स्पॉटिड हुए। इस लिस्ट में पहना नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का है। फोटोज में शाहिद जहां काफी कूल नजर आ रहे हैं तो वहीं मीरा काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान शाहिद फोन पर बात करते नजर आए।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहिद और मीरा के बाद दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन भी नजर आए। दिलजीत का स्टाइल स्टेटमेंट एक बार जहां फिर से काफी अलग और बिंदास नजर आया तो वहीं कृति ने भी मीडिया को देख जमकर पोज दिए। बता दें कि दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म अर्जुन पटियाला के प्रमोशन में बिजी हैं।
3 of 5
बेटियों के साथ अर्जुन रामपाल
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं। ऐसे में वो अस्पताल के बाहर अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए। बता दें कि हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपनी बच्चे की फोटो भी शेयर की है।
4 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन सब सेलेब्स के साथ नजर आईं अदा खान। अदा की अदा भी एकदम बिंदास नजर आईं। अदा ने फ्लोरल ड्रेस के साथ हॉट पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही अदा ने भी मीडिया को देख जमकर पोज दिए। बता दें कि अदा भी प्रियांक शर्मा के साथ डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं।
5 of 5
नवाब शाह और पूजा बत्रा अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हाल ही में नवाब शाह के साथ शादी करने के बाद सुर्खियों में आईं पूजा बत्रा ने भी अपने दोस्तों के लिए डिनर पार्टी दी थी। इस पार्टी में कई सेलेब्स स्पॉटिड हुए। पूजा के साथ उनके पति नवाब शाह भी नजर आए। पूजा जहां गाउन में नजर आईं तो वहीं नवाब सिंपल शर्ट जींस में जच रहे थे।