सोनाक्षी सिन्हा और उनके ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव की दोस्ती अक्सर चर्चे में रहती है। हाल ही में मुंबई के एक इलाके में दोनों को एक रेस्तरां के बाहर साथ देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।
'ब्वॉयफ्रेंड' के साथ अंधेरे में मिल रही ये हीरोइन, शादी के चर्चे
सोनाक्षी ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दे कि इस मौके पर बंटी सचदेव ने सोनाक्षी को एक सफेद कपड़े में लिपटा पार्सल भी दिया। ऐसा करते हिए कैमरे ने दोनों को कैद कर लिया। अब इस पार्सल में क्या था ये तो वही दोनों जानते होंगे।
'ब्वॉयफ्रेंड' के साथ अंधेरे में मिल रही ये हीरोइन, शादी के चर्चे
इससे पहले भी सोनाक्षी और बंटी को एक नाइट क्लब के बाहर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया था। वैसे उस समय दोनों ने दूरी बनाकर रखी थी और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजर आया। ब्लैक ड्रेस में सोनाक्षी जैसे ही रेस्तरां से बाहर निकलीं तो उन्हें बंटी सचदेव ने पार्सल दिया।
'ब्वॉयफ्रेंड' के साथ अंधेरे में मिल रही ये हीरोइन, शादी के चर्चे
सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी 2012 में तब से बंटी को डेट कर रही हैं जब से उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की है। आपको बता दें कि बंटी सुष्मिता सेन के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी हैं। इसके अलावा वो सोहैल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई भी हैं।
'ब्वॉयफ्रेंड' के साथ अंधेरे में मिल रही ये हीरोइन, शादी के चर्चे
बंटी को इसी साल जून में सोनाक्षी सिन्हा की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था। इस दौरान दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी दो फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इनमें से 'फोर्स 2' 18 नवंबर को रिलीज हो रही है, जबकि 'नूर' 7 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।