गायिका सोना मोहपात्रा अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। सोना बॉलीवुड के कई बड़े नामों सलमान खान, अनु मलिक और सोनू निगम पर निशाना साध चुकी हैं। इन दिनों जब बॉलीवुड में गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर बहस हो रही है तो सोना ने भी अपना पक्ष रखा है।
ए आर रहमान के बाद सोना मोहपात्रा का छलका दर्द, बताया कैसे 'बॉलीवुड गैंग' ने पति राम संपत को बनाया निशाना
बीते दिन संगीतकार ए आर रहमान के खुलासे से सभी हैरान रह गए जब उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ इंडस्ट्री के कुछ गैंग काम कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें फिल्मों में अच्छा काम नहीं मिल पा रहा है। ए आर रहमान के बाद अब सोना मोहपात्रा ने अपने पति और संगीतकार राम संपत के लिए भी यही बात कही।
सोना मोहपात्रा ने खुलासा किया कि कैसे दो साल तक राम संपत को इन सबसे जूझना पड़ा और वो ये सब देखकर बेहद दुखी हो जाती थीं। सोना ने उनके पति के खिलाफ काम करने वालों को 'अनपढ़ और स्वार्थी' कहा है।
दरअसल ए आर रहमान के इंटरव्यू का एक लिंक भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया। इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोना ने लिखा- 'यह अनपढ़ और स्वार्थी लोगों का गैंग हमेशा ईमानदार, प्रतिष्ठित, प्रतिभावान, रचनात्मक लोगों के खिलाफ काम करता है। राम संपत को इन सबसे गुजरते हुए देखा। भयानक। यह जहर तीन साल पहले निकला। राम संपत का आखिरी काम 'रईस' में था। उसे दो साल इससे उबरने में लगे।' बता दें कि फिल्म 'रईस' 2017 में रिलीज हुई थी।

राम संपत बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार हैं। उन्होंने 'खाकी', 'तलाश', 'डेल्ही बेल्ही', 'फुकरे' और 'भूतनाथ रिटर्न्स' सहित कई फिल्मों में संगीत दिया है। वहीं इन फिल्मों का संगीत पसंद भी किया गया।
At the #mumbaipride parade 2019!! #prideforall in my Bay. Love is love & equal for all 🌈🌈❤️🧡💚💙💜
A post shared by Ram Sampath (@ramsampathofficial) on