बॉलीवुड में एक्सपेरिमेंटल सिनेमा भी लगातार बनता रहता है। हाल ही में दो फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं, एक है ‘तुम्बाड’ फिल्म फेम सोहम शाह की ‘क्रेजी’ और दूसरी फिल्म का नाम ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ है। इस फिल्म को रीमा कागती ने निर्देशित किया है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया, जानिए?
2 of 5
फिल्म 'क्रेजी' के कुछ सींस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रेजी की तीसरे दिन की कमाई
गिरीश कोहली निर्देशित फिल्म 'क्रेजी' के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फिल्म 1.23 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 3.58 करोड़ रुपये ही है। इस फिल्म में सोहम शाह ने लीड रोल किया हैं। इनके अलावा फिल्म में शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं।
3 of 5
फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ ने कितना कलेक्शन किया
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की तीसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो इसने केवल 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल कमाई भी 1.77 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म की कहानी एक निर्माता नासिर शेख की है, जो कम संसाधनों में फिल्म बनाने का सपना देखता है। यह फिल्म सच्ची घटना पर है। इसमें आदर्श गौरव ने नासिर शेख का रोल किया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी हैं, उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया है।
4 of 5
फिल्म ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉय ऑफ मालेगांव’
- फोटो : सोशल मीडिया
कम बजट में बनी हैं दोनों फिल्में
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। वहीं फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का बजट भी 20 करोड़ रुपये के आसपास ही बताया गया है। कम बजट में बनीं ये फिल्में जिस तरह से कमाई कर रही हैं, उससे लगता नहीं है कि जल्द ही अपने बजट को वसूल कर पाएंगी। वीकएंड पर भी इन फिल्मों की कमाई में इजाफा नहीं दिखा है।
5 of 5
फिल्म 'छावा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या छावा के आगे टिक पाएंगी ये फिल्में
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘क्रेजी’ के सामने सिनेमाघरों में अब भी विक्की कौशल की ‘छावा’ टिकी हुई है। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसका क्रेज ही ज्यादा दर्शकों में देखा जा रहा है। ऐसे में इन दोनों छोटे बजट की फिल्मों को कम ऑडियंस मिल रही है। एक यह कारण भी इनकी धीमी कमाई का हो सकता है।