'मॉडर्न फैमिली' स्टार सोफिया वेरगारा ने शादी के सात साल बाद जो मैंगनीलो से तलाक का एलान कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने एक बयान जारी कर इसे सबसे मुश्किल फैसला बताया है। स्टार्स की ओर से यह भी आग्रह किया गया है कि लोग उन्हें गोपनीयता दें, क्योंकि वे अपने जीवन के नए चरण में आगे बढ़ रहे हैं।
2 of 5
सोफिया वेरगारा-जो मैंगनीलो
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक जोड़े ने अपने एक बयान में कहा है, 'हमनें तलाक का कठिन निर्णय लिया है। दो लोगों के रूप में जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, और एक-दूसरे की परवाह करते हैं। हम विनम्रतापूर्वक इस समय अपनी निजता का सम्मान करने की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने जीवन के इस नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं।'
3 of 5
सोफिया वेरगारा-जो मैंगनीलो
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है, 'सोफिया और जो पिछले कुछ समय से अलग हो रहे हैं, और अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए एक-दूसरे से कुछ दूरी बना रहे हैं।' रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े को आखिरी बार जून में होबोकन में एक साथ देखा गया था, जब सोफिया विंस वॉन के साथ अपने नए प्रोजेक्ट नॉनस के सेट पर जो से मिलने पहुंची थीं।
4 of 5
सोफिया वेरगारा-जो मैंगनीलो
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफिया वेरगारा ने पिछले सप्ताह अपना 51वां जन्मदिन मनाया। फिलहाल एक्ट्रेस इटली में दोस्तों संग वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। सोफिया ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट साझा कीं, जिनमें से किसी में भी जो नजर नहीं आए। सोफिया के जन्मदिन के एक दिन बाद 11 जुलाई को जो ने उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी थीं। एक तस्वीर साझा करते हुए जो ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे सोफिया।'
5 of 5
सोफिया वेरगारा-जो मैंगनीलो
- फोटो : सोशल मीडिया
जो मैंगनीलो और सोफिया वेरगारा ने 2015 में शादी की। स्पाइडर मैन' एक्टर ने एक पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए कहा था कि उन्होंने पहली बार 2010 में एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में वेरगारा को देखा था और दिल हार बैठे थे। हालांकि, इसके चार वर्ष बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में उन्हें उनसे मिलने का उचित मौका मिला।