स्मिता पाटिल वह नाम है, जिसे हिंदी सिनेमा कभी नहीं भूल पाएगा। सिर्फ 10 सालों में इस एक्ट्रेस ने जिस तरह इंडस्ट्री में अपने पैर जमाये, हर कोई उनके स्टारडम से घबराने लगा। अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। और महज 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया।
स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि, शादी के सवाल पर भड़के अरबाज खान, पांच खबरें
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अरबाज अक्सर अपनी इटैलियन गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई बार ऐसी भी खबरें आ चुकी हैं कि वो जॉर्जिया के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज से शादी पर सवाल पूछा गया तो वो बुरी तरह भड़क गए।
शादी के सवाल पर भड़के अरबाज खान, बोले- मेरी शादी के बारे में मेरे पिता ने बताया या मां ने...
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। खासकर इसका असर पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिल रहा है। असम और मेघालय में हिंसक प्रदर्शन के बाद इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसकी आग अब बॉलीवुड स्टार्स तक भी पहुंचने लगी है। इसी के विरोध में कई लोकप्रिय गाने गा चुके मशहूर सिंगर पापोन ने दिल्ली में अपना शो कैंसिल दिया है।
नागरिकता बिल: इस मशहूर सिंगर ने रद्द किया अपना शो, कहा- मेरा असम जल रहा है
बिग बॉस 13 के घर में पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच काफी झगड़ा देखने को मिल चुका है। दोनों बहुत बार एक-दूसरे पर भद्दे कमेंट भी कर चुके हैं। यहां तक की पारस छाबड़ा ने झगड़े के दौरान आसिम रियाज की आर्थिक स्थिति को लेकर मजाक बनाया है। वह बिग बॉस के घर में रहते हुए आसिम के परफ्यूम, जूते और कपड़ों को लेकर उनका मजाक उड़ा चुके हैं। आसिम की चीजों का मजाक बनाने पर पारस के दोस्त ने उनकी आलोचना की है।
Bigg Boss 13: पारस के दोस्त ने लगा दी उन्हीं को लताड़, पैसों को लेकर उड़ाया था आसिम का मजाक
इस डर के साथ जी रहे हैं शाहरुख खान, इंटरव्यू में कहा था- 'लगता है कोई मेरे हाथ काट डालेगा'