बॉलीवुड की मरहूम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा। वो ना सिर्फ फिल्मों, बल्कि राज बब्बर से अपने सम्बन्धों की वजह से भी चर्चा में रहीं। मौत के बाद भी उन्होंने चर्चा बटोरी। सिर्फ 31 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत आज भी रहस्यमयी है।
स्मिता पाटिल के जन्मदिन से लेकर श्रुति हासन के बयान तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। पंजाब के मुक्तसर में जन्मीं सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल में बहन अमृता के साथ हुई।
70 के दशक में बोल्ड सीन देकर इस अभिनेत्री ने मचा दी थी सनसनी, 15 की उम्र में किया था डेब्यू
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' सीजन 11 शुरू होने वाला है। इस शो को इस बार नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। इन दिनों शो के तीनों जज कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन ले रहे हैं। हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर लिया।
इंडियन आइडल के ऑडिशन में जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर बैठा ये कंटेस्टेंट, फिर हुआ ये सब
ऋतिक रोशन और टाइगर की 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 14वें दिन 'वॉर' अब तक की कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 10वें नंबर पर काबिज हो गई है। इसके साथ ही इस यह फिल्म साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
कमल हासन के बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों श्रुति ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। श्रुति ने पहली बार माना कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। एक शो में पहुंचीं श्रुति ने कहा कि वो शराब की आदी थीं। श्रुति के इस खुलासे के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा। हाल ही श्रुति ने एक इंटरव्यू में कहा कि शराब पीना आज की संस्कृति है और ये कोई गलत बात नहीं है।
शराब पीने को गलत नहीं मानतीं श्रुति हासन, बोलीं- ये तो आज का कल्चर है