एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सपना लेकर आने वाले लोगों को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया है जो उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
न्यूकमर्स को लेकर वीर दास का शर्मनाक बयान, कहा 'सही लोगों के साथ सोएं, नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत'
ये तो सभी जानते हैं कि कास्टिंग काउच ग्लैमर इंडस्ट्री में सालों से अपनी जड़ जमाए हुए है जो आने वाले नए लोगों को अपनी गिरफ्त में लेने की कोशिश करता है। जहां कई बॉलीवुड स्टार्स इन नए लोगों को कास्टिंग काउच से बचने की सलाह देते हैं वहीं वीर दास ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
न्यूकमर्स को लेकर वीर दास का शर्मनाक बयान, कहा 'सही लोगों के साथ सोएं, नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत'
हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वो इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आने वाले लोगों को क्या सलाह देना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा,' सही लोगों के साथ सोएं। इससे आपको आसानी होगी और सफलता पाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ेगा। (Just sleep with the right people, makes it much easier than there is no struggle at all.)
न्यूकमर्स को लेकर वीर दास का शर्मनाक बयान, कहा 'सही लोगों के साथ सोएं, नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत'
वीर दास का ये बयान बेहद चौंकाने वाला हैं। हालांकि बाद में जब उनसे इस पर सवाल किए गए तो उन्होंने स्थिति को भांपते हुए कहा कि उन्होंने तो ये मजाक में कहा है।
ताज्जुब की बात है कि अपनी किस्मत आजमाने आने वाले लाखों लोगों के लिए ऐसी बात वीर दास ने मजाक मजाक में कह दी। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि इस कास्टिंग काउच की वजह से कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद हुई हैं।
न्यूकमर्स को लेकर वीर दास का शर्मनाक बयान, कहा 'सही लोगों के साथ सोएं, नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत'
कुछ दिन पहले ही एक टीवी एक्ट्रेस कास्टिंग काउच में फंसते फंसते बची थी। फिल्म दिलवाने के ऑफर के बहाने एक डायरेक्टर ने उसे मिलने के लिए बुलाया और कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। लेकिन उस एक्ट्रेस ने दिलेरी दिखाते हुए उस डायरेक्टर को बेनकाब कर सरेआम धुनाई की।