Brahmastra: रणबीर-आलिया के महाकाल दर्शन के विरोध पर आया सोना मोहपात्रा का रिएक्शन, बोलीं- ये बहुत गलत है
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ आलिया-रणबीर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन बजरंग दल और हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध के बाद उन्हें यहां से उन्हें दर्शन किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। दोनों अंदर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा बाहर परिसर में ही जमकर हंगामा किया गया। अब इस पर सिंगर सोना मोहपात्रा का बयान सामने आया है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों की निंदा की है।
शेयर किया विरोध का वीडियो
सोना मोहपात्रा ने अपने ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है जो कथित तौर पर आलिया और रणबीर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो को साझा करते हुए सिंगर सोना मोहपात्रा ने लिखा- ये बहुत बहुत गलत है इसके बाद उन्होंने इंडिया हैशटैग का भी यूज किया और आगे लिखा आइए ओक्लोक्रेसी में न उतरें; मोव रूल (भीड़ का शासन) स्थापित करने के लिए बीमार और खतरनाक मिसाल और किसी भी तरीके से कुछ भी वीरता नहीं कहा जा सकता। हालांकि उन्होंने जिस यूजर का ट्वीट कोट किया है, उसने भी आलिया और रणबीर को ट्रोल किया है।
This is just so so SO wrong #India . Let’s not descend into Ochlocracy; #MobRule . Sick & dangerous precedent to set & nothing heroic in any remote way. 🤟🏾 https://t.co/sCO3Z2b5gJ
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) September 7, 2022