गायक सोनू निगम इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि काश उनका जन्म भारत में न होकर पाकिस्तान में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा सोनू अनु मलिक का सपोर्ट कर भी घिर गए हैं।
'पाक' से कनेक्शन फिर अनु मलिक को समर्थन देने पर घिरे सोनू निगम, सिंगर सोना महापात्रा ने लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोनू निगम से जब हाल ही में अनु मलिक पर लगे यौन शोषण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अनु मलिक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अनु मलिक पर बिना किसी सबूत के आरोप लगा दिए गए हैं। इस पर सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट के जरिए अनु मलिक का समर्थन करने पर सोनू निगम को घेरा है।
सोना ने लिखा, 'काम न मिलने वाले करोड़पति के लिए इतनी ज्यादा सहानुभूति? उनकी सुविधाप्राप्त वाली फैमिली के लिए इतनी ज्यादा हमदर्दी? और उन लड़कियों व महिलाओं का क्या जिनको उन्होंने परेशान किया? तमाम गवाहियां काफी नहीं हैं?'
So much sympathy for a millionaire losing work? So much empathy for his privileged family being ‘tortured’?How about the scores of girls & women he tortured?Multiple testimonies not proof enough?
“Sonu Nigam backs Anu Malik on #MeToo: Where is the proof?” https://t.co/xGajdQQfT8
I always found Sonu Nigam to be brighter than most of his peers, intelligent, so talented, excellent at his craft & yes, kind too. Feel so let down hearing him talk like this & choose the dark side to side up with. I’m hoping he realises how sad this is. 🙏🏽🔴 https://t.co/aQxiD2VdUx
— SONA (@sonamohapatra) December 19, 2018