माइनर कंटेस्टेंट को जबरन चूमने पर फंसे भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम के रहने वाले सिंगर पापोन ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पापोन ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी सफाई का बड़ा लंबा-चौड़ा लेटर पोस्ट किया है.....आइए जानते हैं कि क्या लिखा है इस लेटर में...
उन्होंने अपने लेटर में सफाई देते हुए कहा है कि 'मैरे पर लगाए गए आरोप से मैं आहत हूं, लेकिन मेरी पहचान वाले लोग मेरे स्वभाव को अच्छी तरह से समझते हैं, 11 साल की बच्ची के लिए प्यार जताना मेरे लिए कोई एलियन कान्सेप्ट नहीं है, बता दूं मैं उस कंटेस्टेंट का मेंटर हूं और आपको ध्यान देना चाहिए कि यह वीडियो मैंने फेसबुक लाइव की है अगर इसमें कुछ आपत्तिजनक होता तो इसे प्रमोट नहीं करता।'
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 14 सालों से मैं एक प्यारी पत्नी के साथ रह रहा हूं और मेरे दो बच्चे हैं। इस मामले में एक छोटी बच्ची है जिसकी पहचान किसी तरह से गोपनीय नहीं रखी गई। लोगों के एकदम से नतीजे निकालने से हम दोनों का परिवार बबार्द हो रहा है।
बता दें कि सिंगर पापोन के खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला एक बच्ची को शो के दौरान जबरदस्ती किस करने का है। टीवी पर दिखाए जाने वाले एक कार्यक्रम में जज के तौर पर बॉलीवुड सिंगर पापोन ने होली की शूटिंग के दौरान एक बच्ची को गलत तरीके से किस किया था।
यह वीडियो खुद पापोन ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था जिसमें वो कंटेस्टेंट सिंगर्स के साथ लाइट मूमेंट शेयर करते दिख रहे हैं। पापोन ने इस लाइव वीडियो के दौरान जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया। पापोन के इस किस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध जताया है।