पिछले दिनों कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से सगाई कर ली। जस्टिन बीबर ने लंबा पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की। जस्टिन बीबर महज 24 साल के हैं और उनकी मंगेतर हैली बाल्डविन 21 साल की। अब खबर आ रही है कि जस्टिन बीबर हैली के परिवार से हैलीकॉप्टर से मिलने गए।
खबरों की मानें तो जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन प्राइवेट प्लेन पर बैठकर केवल 70 मील की दूरी पर स्थित न्यू विंडसर पहुंचे और हैली के परिवार से मुलाकात की। बता दें जस्टिन साल 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। हैली के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया लेकिन अचानक खबर आई कि उन्होंने सगाई कर ली।
जस्टिन ने सगाई की खबर की पुष्टि करने के साथ-साथ अपनी और हैली की एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हॉइट फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा लव नोट भी लिखा। फोटो में जस्टिन और हैली की खूबसूरत लव केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं कुछ भी कहने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहता था लेकिन बातें जल्दी फैलती हैं इसलिए, सुनो हैली, मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज से प्यार है। मैं तुम्हारे हर पहलू को जानने और उसे प्यार करने के लिए पूरी जिंदगी भर के लिए कमिटेड हूं।
इससे पहले जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया पिछले दिनों दोनों की लिपलॉक करती तस्वीरें सामने आई थीं।