पंजाबी पॉप में एक वक्त ऐसा भी रहा है जब सारे गायक, सारे बड़े-बड़े स्टार धूमकेतु की तरह पंजाबी फोक के आसमान पर चमके अमर सिंह के आगे फीके पड़ गए थे। चमक ऐसी कि नाम ही पड़ गया अमर सिंह चमकीला। चमकीला के नाम साल के 365 दिन में 366 स्टेज शोज करने का रिकॉर्ड भी है।
2 of 5
amar singh chamkila
- फोटो : file photo
ये वो वक्त था जब पंजाबी के सारे गायकों को शोज के लाले पड़ गए थे और सिर्फ देश ही नहीं बल्कि परदेस में भी बस अमर सिंह चमकीला के नाम की ही तूती बोलती थी। इन्हीं अमर सिंह चमकीला पर बायोपिक बनने जा रही है। अमर सिंह चमकीला का जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है।
3 of 5
amar singh chamkila
- फोटो : file photo
फैक्ट्री में नौकरी करते समय उन्हें एक बार तब के मशहूर गायक शिंदा ने सुना और अपने ग्रुप में रख लिया। शिंदा के लिए लिखते-लिखते ही अमर सिंह को खुद गाने का शौक चढ़ा और वह देखते ही देखते पंजाबी गानों के सुपरस्टार बन गए। चमकीला बनने के साथ ही विवादों ने उनको घेरा।
4 of 5
amar singh chamkila
- फोटो : file photo
उनके संबंध भी कई महिला गायकों के साथ रहे और उनकी मौत भी एक महिला गायक के साथ ही हुई। एक शो करके निकले चमकीला को उनकी साथी गायक अमरजोत के साथ 8 मार्च 1988 की रात दो बजे गोलियों से छलनी कर दिया गया। आज तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही पुलिस इस बात का पता लगा सकी है कि आखिर चमकीला को किसने और क्यों मारा।
5 of 5
amar singh chamkila
- फोटो : file photo
मुंबई के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में चमकीला के घर वालों से संपर्क किया है और चमकीला के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर अपनी रिसर्च भी पूरी कर ली है। चमकीला के घर वालों ने इस प्रोडक्शन हाउस को बायोपिक बनाने की अनुमति दी है। इस बारे में अब बाकी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस बायोपिक का आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा।