मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का तीन मार्च को समापन हो गया है। दोनों के प्री वेडिंग कार्यक्रम बीते तीन दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हैं। इस प्री वेडिंग समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। इस आयोजन के आखिरी दिन इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।
Anant Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग फंक्शन में एकॉन ने की शाहरुख की तारीफ, कहा- भाई की तरह करते हैं प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:49 AM IST
सार
एकॉन ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें अपने भाई की तरह प्यार करते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म 'रावन' के 'छम्मक छल्लो' और 'क्रिमिनल' में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन