बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पास अभी भी उनके पिता सलीम खान की पहली बाइक मौजूद है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (21 नवंबर) को कुछ तस्वीरें साझा कीं जो उनके फार्महाउस की लग रही हैं। इन फोटोज में बाइक को शानदार स्थिति में देखा जा सकता है।
Salman Khan: सलमान खान ने साझा की पिता की पहली बाइक की तस्वीरें, लोग बोले- दो टाइगर एक ही फ्रेम में...
सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पिता सलीम खान की पहली बाइक की तस्वीरें साझा की। सलमान ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह बाइक 1956 मॉडल की ट्रंप टाइगर 100 है।
पहली तस्वीर में सलीम खान बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सलमान खुद बाइक पर बैठे और पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में सलमान को डेनिम पैंट और ग्रे टी-शर्ट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक हैट भी पहना था, जो शोले में अमिताभ बच्चन के हैट से मिलता-जुलता लग रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "पापा की पहली बाइक, ट्रंप टाइगर 100...1956।"
फोटोज पोस्ट करते ही सलमान के फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी। एक फैन ने लिखा, “एक फ्रेम में दो टाइगर।" दूसरे ने लिखा, "द दबंग"। इस कमेंट के अलावा ज्यादातर यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
सलीम खान की बात करें तो वह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे कामयाब पटकथा लेखक हैं। अपने करियर में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर दर्जनों सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखी है। एक समय इस जोड़ी को हिट फिल्मों की गारंटी भी माना जाता था।
वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही सिकंदर में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन में एक विशिष्ट भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में वह चुलबुल पांडे के रूप में कुछ सेकंड के लिए पर्दे पर नजर आए थे।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध