घरेलू हिंसा के आरोप के बाद श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। श्वेता तिवारी पहले पति राजा चौधरी से बहुत परेशान थीं। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। ग्लैमर की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। तो चलिए हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों की आपबीती बताते हैं।
2 of 7
Ranjeeta Kaur
- फोटो : twitter
80 के दशक की मशहूर अदाकारा रंजीता कौर के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया था। रंजीता और उनके बेटे ने मिलकर राज मसंद को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी कही थी। परिवार में यह विवाद तब शुरू हुआ जब राज मसंद ने बेटे को पैसा देने से मना कर दिया। राज का बेटा अमेरिका में पढा़ई करने के बाद इन दिनों बिजनेस कर रहा है। जब राज ने पुलिस में शिकायत की तो बेटे ने उन्हें धमकी भी दी।
बड़े अच्छे लगते हैं और कुबूल है जैसे सीरियल में नजर आने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना ने पति फरहान पर मानसिक और रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान चाहत ने कहा था- 'फरहान ने मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी है। वह मुझे को-एक्टर के संग अफेयर होने की बात कहते थे। अक्सर कुबूल है सीरियल के सेट पर भी चले जाते थे। अगर शूटिंग के दौरान मैंने किसी को-एक्टर को हाथ या गले लगाया हुआ है तब भी हंगामा करते थे।'
दीपशिखा नागपाल ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। दीपशिखा ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
पूर्व मॉडल और साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। साल 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। प्रिंस ने युक्ता पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार भी किए थे। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।