फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को जमानत, घरेलू हिंसा और सौतेली बेटी से मारपीट का आरोप

Wed, 14 Aug 2019 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Aug 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
shweta tiwari husband abhinav kohli granted bail in molesting his stepdaughter
abhinav kohli, shweta tiwari - फोटो : social media

श्वेता तिवारी अपनी निंजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बीते 11 अगस्त को श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया था। अब अभिनव कोहली को जमानत मिल गई है। 

shweta tiwari husband abhinav kohli granted bail in molesting his stepdaughter
Shweta Tiwari, Abhinav and Palak Tiwari - फोटो : file photo

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को अभिनव को जमानत दे दी। इस मामले में उन्हें 15 हजार रूपये जमा कराने होंगे। अभिनव को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उन्हें जमानत दी गई है। भले ही अभिनव को जमानत मिल गई हो लेकिन केस अभी भी जारी है।

shweta tiwari husband abhinav kohli granted bail in molesting his stepdaughter
Shweta Tiwari

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया था। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari husband abhinav kohli granted bail in molesting his stepdaughter
Palak Tiwari Shweta - फोटो : file photo

इस पूरे मामले में पलक ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। पलक ने लिखा- 'मेरी मां नहीं बल्कि मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार रही हूं, जिस दिन शिकायत दर्ज की गई यदि उस दिन को छोड़ दें तो उसने (सौतेले पिता) मेरी मां को नहीं मारा। पाठक होने के नाते यह बहुत आसान है कि आप इस बात को भूल जाते हैं कि बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है। मेरी मां ने अपनी दोनों शादियों में कितनी दृढ़ता और साहस दिखाया है।'

पढ़ें: सौतेले पिता के नाम श्वेता तिवारी की बेटी ने पोस्ट में किए 5 बड़े खुलासे, असलियत हिला देगी

विज्ञापन
shweta tiwari husband abhinav kohli granted bail in molesting his stepdaughter
shweta tiwari - फोटो : social media

पलक आगे लिखती हैं कि 'अभिनव कोहली ने कभी भी मेरे साथ शारीरिक हिंसा नहीं की, मुझे कभी गलत ढंग से नहीं छुआ। इस स्तर का कुछ भी फैलाने से पहले या उस पर यकीन करने से पहले यह जरूरी है कि आप तथ्यों की सच्चाई जान लें कि आप बिना कुछ भी जानें आंख मूंदकर कुछ भी प्रकाशित किए जा रहे हैं। उसने लगातार अनुचित और परेशान करने वाली टिप्णियां कीं, जिनके बारे में सिर्फ मैं और मेरी मां ही जानते हैं। यदि कोई भी महिला जो जिंदगी के किसी भी दौर से गुजरी है उन्हें ये सब सुनकर बहुत शर्मिंदगी होगी और गुस्सा आएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed