एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं लेकिन क्या आपको पता है प्रेरणा का किरदार पहले किसे ऑफर हुआ था। यकीनन आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि 'कसौटी जिंदगी के' से घर घर में मशहूर हुईं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को ये किरदार ऑफर हुआ था।
जीहां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस बात का खुलासा श्वेता तिवारी ने किया है। हालांकि श्वेता इस बात से काफी खुश थीं, लेकिन उनकी पलक ने इस सीरियल में काम करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वो अपने करियर की शुरुआत में किसी भी डेली शो का हिस्सा बनना नहीं चाहती हैं।
बता दें, पलक फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस करते हुए अपनी पढ़ाई पूरा करना चाहती हैं। इसके बाद वो खुद को टीवी पर नहीं बल्कि फिल्मों में आजमाने के लिए तैयारी करेंगी। बता दें पलक अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी काफी मशहूर हैं। पलक अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
बता दें, पलक तिवारी, श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। राजा से डिवोर्स होने के बाद पलक की कस्टडी मां श्वेता को मिली है। खैर भले ही पलक ने टीवी पर इश सीरियल से डेब्यू ना किया हो लेकिन चर्चा में हमेशा ही रहती हैं। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था।
'कसौटी जिंदगी के' यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था। 'कसौटी जिंदगी के' का प्रीमियर 10 सितंबर को स्टारप्लस पर होगा। 'कसौटी जिंदगी के 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी।