{"_id":"5c1237be42c7925d67463b55","slug":"shweta-basu-prasad-ready-to-get-married-with-rohit-mittal-today-look-at-her-mehendi-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ईशा अंबानी और कपिल शर्मा के बाद आज ये एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन, अपनी ही मेहंदी में झूमकर नाचीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: ईशा अंबानी और कपिल शर्मा के बाद आज ये एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन, अपनी ही मेहंदी में झूमकर नाचीं
Thu, 13 Dec 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
Link Copied
ईशा अंबानी और कपिल शर्मा के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। श्वेता बसु अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल के साथ आज यानी 13 दिसंबर को सात फेरे लेंगी । बुधवार को श्वेता की मेहंदी और संगीत की रस्में बड़ी ही धूम-धाम से मनाई गईं ।
2 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
श्वेता की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं । इन तस्वीरों में श्वेता लाल रंग के लहंगे में सजी-धजी नजर आ रही हैं । वहीं संगीत के मौके पर श्वेता ने शिमरी गाउन पहना । श्वेता के साथ उनके मंगेतर रोहित भी नजर आए ।
बता दें कि इस कपल की शादी पुणे के ग्रैंड हयात होटल में होने जा रही है । शादी में घर के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। श्वेता और रोहित एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
इन दोनों की मुलाकात अनुराग कश्यप ने करवाई थी। यह शादी मारवाड़ी और बंगाली रीति-रिवाज से होगी। श्वेता और रोहित बीते 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे जिसके बाद दोनों ने इसी साल जून में सगाई कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
पिछले दिनों श्वेता मंगेतर रोहित के साथ बैचर पार्टी सेलीब्रेट करने बाली गई थीं । रोहित पेशे से फिल्म मेकर हैं । वहीं श्वेता टीवी सीरियल के अलावा फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आ चुकी हैं । इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो 'चंद्र नंदिनी' में लीड रोल निभाया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।