अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि कई बॉलीवुड ईवेंट्स और पार्टी में शामिल होते हुए उन्हें देखा गया है । हाल ही में श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । श्वेता ने 1997 में रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से शादी की थी । रितु नंदा, राज कपूर की बेटी हैं ।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं श्वेता नंदा की तस्वीरों को फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने शेयर किया है । अबु जानी और संदीप, जया बच्चन को अपनी बहन मानते हैं । इस नाते वे श्वेता बच्चन के मामा हैं । इस बात का जिक्र अबु जानी ने पोस्ट शेयर करते हुए किया ।
श्वेता ने शादी के बाद अपनी मां जाया बच्चन के साथ एक फोटोशूट भी करवाया था। इस शूट के लिए श्वेता और जया ने अबु जानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी । दोनों ही व्हाइट साड़ी में नजर आईं । बता दें कि अबु जानी और संदीप खोसला के ज्यादातर कपड़े ऑफ व्हाइट होते हैं ।