अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही वह शूटिंग पर वापस लौटने वाले हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग से वापस आते समय उनकी तबीयत खराब हुई और उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन अस्पताल में पहुंचाया, जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी तबियत ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें 12 फरवरी के बाद शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है।
New Year 2024: करीना से मलाइका तक बी-टाउन स्टार्स ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें आईं सामने
2 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माना जा रहा था कि तबीयत ठीक होने के बाद श्रेयस तलपड़ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग करेंगे। लेकिन इस फिल्म से पहले वह एक नई फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब अक्षय कुमार की डेट मिलने के बाद ही 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बीच निर्माता अनंत कुमार गुप्ता ने अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी, जिसमे श्रेयस तलपडे लीड भूमिका निभाने जा रहे हैं।
3 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता श्रेयस तलपड़े 27 फरवरी से इंदौर में फिल्म 'नया दौर' की शूटिंग करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए इंदौर में बहुत बड़ा सेट लगाया जा रहा है। फिल्म के कला निर्देशक लीलाधर सावंत कल मंगलवार को इंदौर अपनी टीम के साथ निकल रहे हैं और वहां एक महीने तक फिल्म के सेट का निर्माण करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी से एक महीने तक लगातार इंदौर में ही चलेगी।
4 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'नया दौर' का निर्देशन कर रहे रविन्द्र राम पाटिल कहते हैं, 'श्रेयस तलपड़े अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें 12 फरवरी तक आराम करने की सलाह दी है। हमने शूटिंग शेड्यूल की तैयारी श्रेयस तलपडे ने जैसा कहा, उसी हिसाब से की है। मुझे भी लग रहा था कि श्रेयस पहले 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग करेंगे, लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि अक्षय कुमार के डेट्स की वजह से अब फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ गई। मैंने अपनी फिल्म के लिए बात की और श्रेयस ने काम करने की हरी झंडी दे दी।'
5 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'नया दौर' में श्रेयस तलपड़े के अलावा अन्नू कपूर और प्रणव वत्स की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में तीन गाने हैं, जिसके संगीत की रचना अमित त्रिवेदी और विशाल मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्देशक रविन्द्र राम कहते हैं, 'इस फिल्म का विषय बहुत ही यूनिक और सोशल ड्रामा पर आधारित है। इंदौर के अलावा इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लंदन में की जाएगी।'
Janhvi Kapoor: स्पीड डॉयल में पापा के अलावा शिखर का नंबर रखती हैं जान्हवी, गलती से डेटिंग खबरों पर लगाई मुहर!