फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee With Karan 8 Promo Janhvi Kapoor accidentally confirm her relationship with Shikhar Pahariya

Janhvi Kapoor: स्पीड डॉयल में पापा के अलावा शिखर का नंबर रखती हैं जान्हवी, गलती से डेटिंग खबरों पर लगाई मुहर!

Mon, 01 Jan 2024 02:21 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 01 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

शो 'कॉफी विद करण' में होस्ट करण अपने गेस्ट से सवाल पूछते हैं, जिसे लेकर जान्हवी कपूर कुछ ऐसा बोल देती हैं, जो इंटरनेट पर अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Promo Janhvi Kapoor accidentally confirm her relationship with Shikhar Pahariya
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कॉफी विद करण सीजन 8' का नया प्रोमो आ गया है। इस नए प्रोमो कपूर सिस्टर्स यानि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर एक साथ 'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर से मस्ती भरे अंदाज में बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। करण जौहर का ये टॉक शो अपने कंट्रोवर्सियल सोफा के लिए मशहूर है और उसी कंट्रोवर्सियल काउच पर जाह्नवी कपूर से गलती से एक बड़ा खुलासा हो गया है। 
विज्ञापन


स्पीड डॉयल में ब्यॉयफ्रेंड का नंबर 

शो 'कॉफी विद करण' में होस्ट करण अपने गेस्ट से सवाल पूछते हैं, जिसे लेकर जान्हवी कपूर कुछ ऐसा बोल देती हैं, जो इंटरनेट पर अब वायरल हो रहा है। करण ने जब जान्हवी से पूछा, 'आपके स्पीड डॉयल में किन-किन लोगों का नंबर है।' इस पर 'धड़क' स्टार जाह्नवी बिना एक पल गंवाए अपने पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर का नाम लिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने जैसे ही 'शिखु' बोला शो में एक मिनट का पॉज आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और प्यार से उन्हें ही 'शिखू' बुलाती हैं। 
विज्ञापन

नील हैं ऐश्वर्या के दूसरे पति! EX बॉयफ्रेंड का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

मिमिक्री करना पसंद है जाह्नवी को 

अपनी बहन खुशी के साथ 'कॉफी विद करण' में आई जान्हवी को मिमिक्री करना बेहद पसंद है। होस्ट करण के जिद्द करने पर जान्हवी ने अपने चाचा अनिल कपूर की मिमिक्री भी करके दिखाई। इस शो में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल रंग का गाउन पहन रखा है। वहीं उनकी बहन खुशी एक शॉर्ट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। खुशी से करण जौहर एक ट्रिकी सवाल पूछते भी नजर आ रहे हैं, जिसका जवाब खुशी नहीं दे पा रही हैं। वह सवाल उनकी बहन जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड्स को लेकर था। 
 

Dunki: 'आसान नहीं था किंग ऑफ रोमांस के साथ रोमांस करना', तापसी ने बताया शाहरुख के साथ अपनी केमेस्ट्री का राज



वर्कफ्रंट पर कपूर सिस्टर्स 

खुशी कपूर ने साल 2023 में सुहाना खान के साथ 'द आर्चिज' से अपना डेब्यू किया है वहीं जान्हवी कपूर की दमदार एक्टिंग फिल्म 'बवाल' में देखने को मिला था। 'बवाल' में जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं। जान्हवी के आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed