बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल की आवाज का जादू ही है कि श्रोताओं पर नशा सा छा जाता है। फिल्म 'जिस्म' में गाया उनका गाना 'जादू है नशा है' श्रेया की आवाज पर बिल्कुल सटीक बैठता है। 12 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहीं श्रेया 36 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
shreya ghoshal
- फोटो : social media
राजस्थान के रावतभाटा में पली बढ़ीं श्रेया के पिता बिश्वजीत घोषाल न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। श्रेया की मां शर्मिष्ठा ने साहित्य से स्नातकोत्तर किया है। श्रेया के एक छोटा भाई सौम्यदीप घोषाल है।
3 of 6
shreya ghoshal
- फोटो : social media
श्रेया ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। टीवी शो 'सारेगामापा' से उन्हें बड़ा मौका मिला और आगे के रास्ते खुल गए। इस शो के होस्ट सोनू निगम थे जबकि संगीतकार कल्याण जी जज करते थे। श्रेया 'सारेगामापा' का खिताब जीतने में सफल रहीं। कल्याण जी ने श्रेया की आवाज सुन उनके माता-पिता को सलाह दी कि वो मुंबई आ जाएं। श्रेया ने करीब डेढ़ साल तक कल्याण जी से क्लासिकल संगीत की शिक्षा ली।
4 of 6
shreya ghoshal
- फोटो : social media
श्रेया के डेब्यू का श्रेय निर्देशक संजय लीला भंसाली की मां लीला भंसाली को जाता है। लीला भंसाली ने श्रेया को रियलिटी शो में देखा था। उन्होंने ही संजय को सलाह दी थी। मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और फिल्म 'देवदास' (2002) में मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘बैरी पिया’ सुपरहिट हुआ।
5 of 6
shreya ghoshal
- फोटो : social media
बाद में भंसाली ने जितनी भी फिल्में बनाईं 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में भी श्रेया घोषाल के गाने रखे। लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानने वालीं श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी में गाने गाए हैं।