बीते एक साल से बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास करके अपने खेल को मांजने की कोशिश कर रहीं श्रद्धा कपूर ने अंतत: साइना नेहवाल को खरा-खरा जवाब दे दिया है। श्रद्धा ने कहा है कि वह साइना की बायोपिक के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं कि कोर्ट पर प्रोफेशनल प्लेयर की तरह दिखें लेकिन यह संभव नहीं है कि वह प्रोफेशनल प्लेयर ही बन जाएं। एक साल में उन्होंने खुद को परफेक्ट बनाने के लिए खूब पसीना बहाया है।
{"_id":"5b6c6afa4f1c1ba33e8b5fa8","slug":"shraddha-kapoor-starrer-saina-nehwal-biopic-to-be-shot-in-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पसीना बहा-बहाकर आया श्रद्धा को गुस्सा, साइना को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोर्ट में पसीना बहा-बहाकर आया श्रद्धा को गुस्सा, साइना को दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर
सूत्रों की मानें तो श्रद्धा ने साइना के साथ निर्माता-निर्देशक से भी कह दिया कि वह अगर उनके काम से खुश हैं तो ठीक वर्ना आगे सोच सकते हैं। बताया जाता है कि इसके बाद साइना नेहवाल के तेवर भी नरम पड़े और निर्माता-निर्देशक सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने को राजी हो गए हैं।
saina and shradha
दरअसल साइना की तरफ से श्रद्धा पर लगातार दबाव था कि वह कोर्ट पर बिल्कुल उनकी तरह खेलें ताकि परदे पर दर्शकों को उन्हीं की छवि नजर आए। परदे पर साइना का खेल कमजोर नजर नहीं आए। बीते एक साल से श्रद्धा मुंबई में अपने बैडमिंटन कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं और बीच-बीच में साइना उनके खेल की प्रगति देखने आती थीं। बार-बार मीडिया में खबरें आती रहीं कि श्रद्धा के खेल की तरक्की से साइना नाखुश हैं और जब तक उन्हें नहीं लगेगा कि श्रद्धा कोर्ट में परफेक्ट हैं, वह बायोपिक शुरू करने की इजाजत नहीं देंगी। दो-तीन बार फिल्म की शूटिंग तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
saina and shradha
साइना की बायोपिक की योजना इतनी लंबी खिंच रही थी कि इस बीच श्रद्धा ने अपनी दो फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली। सूत्र बता रहे हैं कि साइना द्वारा बार-बार खेल में कमियां निकाले जाने के बाद श्रद्धा ने उनसे साफ कह दिया कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। अगर अब भी साइना और निर्माता-निर्देशक संतुष्ट नहीं हैं तो वह अपने हिसाब से आगे देख सकते हैं। श्रद्धा की इस बात ने निर्माता-निर्देशक के हाथ-पांव फुला दिए और शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि शूटिंग के बीच श्रद्धा की ट्रेनिंग जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार साइना की बायोपिक में पहले कोर्ट से बाहर के सीन शूट कर लिए जाएंगे। इसके बाद खेल की ट्रेनिंग तथा प्रतियोगिताओं के सीन एक ही शेड्यूल में लगातार बैडमिंटन विशेषज्ञों तथा साइना की निगरानी में शूट होंगे।
विज्ञापन
saina and shradha
उल्लेखनीय है कि साइना ओलंपिक में मैडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह कॉमनवेल्ड गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन टाइटल जीतने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मभूषण जैसे अवार्ड मिल चुके हैं।