ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। सीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमा शंकर गुल्ड ने बताया कि अभिनेता श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर और गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों को स्टेशन जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्हें आगे और जब भी बुलाया जाएगा, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा।
सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप है। पुलिस ने छापेमारी के बाद उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठा ड्रग्स केस आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस मामले में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, उनकी दूसरी पुण्यतिथि से पहले एक बार फिर यह मामला गर्मा गया है।
2 of 5
Shraddha Kapoor, Siddhanth Kapoor
- फोटो : Social media
सामने आई जानकारी के मुताबिक ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल छह लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारते हुए तुंरत कार्रवाई की।
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ड्रग्स मामले में फंसे हो। इससे पहले साल 2008 में भी मुंबई में एक रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने सिद्धांत को भी हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए 240 लोगों में सिद्धांत भी शामिल थे।
3 of 5
Siddhanth Kapoor
- फोटो : Social media
पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में लोगों के नमूने भेजे। जांच में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में श्रद्धा कपूर के भाई का सैंपल भी शामिल था। मामले में पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।
4 of 5
Shraddha Kapoor, Siddhanth Kapoor
- फोटो : Social media
बता दें कि साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई बड़े कलाकारों के नाम सामने आए थे। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी उन लोगों में शामिल थीं, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कथित तौर पर ड्रग्स रखने को लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान कुछ भी साबित नहीं हुआ था।
5 of 5
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ड्रग्स मामले में बेटे सिद्धांत कपूर नाम सामने आने पर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। सोमवार को बेटे के पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद एक वेबसाइट से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है"।