बॉलीवुड गलियारों में पिछले कई दिनों से आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के जल्द शादी करने की चर्चा है। वहीं वरुण धवन और गर्लफ्रेंड नताशा भी शादी की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस बीच चर्चाएं ये भी जोरों पर फैलीं कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही रोहन श्रेष्ठा नाम के शख्स से शादी कर सकती हैं। जांच में ये खबर झूठ साबित हुई है। आइए जानते हैं, कौन हैं रोहन श्रेष्ठा?
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन एक फेमस बॉलीवुड फोटोग्राफर हैं और वे पिछले एक साल से श्रद्धा कपूर के खास दोस्त हैं। बताया ये भी जा रहा है कि 33 साल की श्रद्धा के पैरेंट्स चाहते हैं कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो इस दोस्ती को रिश्तेदारी को बदलने पर उन्हें खुशी होगी। हालांकि अभी श्रद्धा कपूर इसके लिए तैयार नहीं है।
इस बारे में श्रद्धा ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन से भी बात की है। काफी मीडिया वेबसाइट्स पर अटकलें हैं कि श्रद्धा ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन को शादी के लिए हामी भर दी है, लेकिन श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने इन खबरों का सिरे से खंडन किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी श्रद्धा अभी 5 साल तक शादी नहीं करना चाहतीं। बता दें कि इससे पहले श्रद्धा, फरहान अख्तर को डेट कर रही थीं। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को फरहान के साथ उनका रिलेशन बिल्कुल पसंद नहीं था ।
पैरेंट्स के दबाव के कारण उन्हें फरहान से अलग होना पड़ा । अब फरहान, एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं । खबरों की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली है और अब शादी की तैयारी में हैं । दोनों अप्रैल या मई में शादी कर सकते हैं । फरहान का दो साल पहले ही पत्नी अधुना से तलाक हुआ है ।
श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'Street Dancer 3D'में नजर आएंगी । इन दिनों वो प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं । श्रद्धा के पास साइना नेहवाल की बायोपिक भी थी लेकिन हाल ही में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी । अब उनकी जगह पर परिणीति चोपड़ा को फाइनल किया गया है ।