बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिल्म तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनके फैंस उनके घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान श्रद्धा अपनी कार के सनरूफ से बाहर निकलीं और अपने फैंस से रूबरू हुईं। एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हे कई तरह के गिफ्ट्स भी दिए।
Shraddha Kapoor : जब फैन ने की बच्चे को कार पर बैठाने की कोशिश, श्रद्धा कपूर का यह रिएक्शन आया सामने
वहीं, एक उत्साही फैन ने उनकी कार पर अपने बच्चे को बैठाने की कोशिश की, जिस पर एक्ट्रेस ने शख्स से बच्चे को कार पर न बैठा ने कहा। उन्होंने कहा, 'बच्चा मत रखिए प्लीज।' श्रद्धा का यह वीडियो एक पैपराजी अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो वह अपने फैंस से भीड़ के कारण ध्यान रखने का अनुरोध करती नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
अपने फैंस का ध्यान रखने और बच्चे की सुरक्षा का देखभाल करने के लिए यूजर्स उनकी जमकर तारिफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "बच्चे की सुरक्षा बहुत खूब" तो वहीं, दूसरे ने लिखा कि आप बॉलीवुड की बेहतरीन और सच्ची लड़की है। इसके साथ ही कई लोग ने भीड़ में बच्चे का ध्यान न रखने को लेकर सोशल मीडिया पर शख्स की क्लास भी दी। एक यूजर ने लिखा कि कितने अजीब लोग हैं छोटे से बच्चे को क्यों नचा रहे हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी मुख्स किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan: लाल ड्रेस में तीखी मिर्ची लगीं सारा, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, एक ने दे दी नमाज पढ़ने की सलाह