फरहान अख्तर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन श्रद्धा कपूर के साथ उनकी नजदीकियां जरूर बढ़ गईं। इसके चलते श्रद्धा कपूर अपने जूहू वाले घर को छोड़कर दो बच्चों के पिता फरहान के साथ लिव इन में रहने लगीं।
फरहान अख्तर के साथ लिव-इन में रहने गईं श्रद्धा, पिता शक्ति कपूर जबरदस्ती घर लेकर आए
दोनों के अफेयर की खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं। लेकिन लिव इन में रहने के चलते इनके प्यार की पुष्टि भी हो गई। श्रद्धा से अफेयर के चलते ही फरहान और उनकी पत्नी के बीच दूरियों की खबर आई थी। कुछ दिन बाद दोनों ने तलाक भी ले लिया।
फरहान अख्तर के साथ लिव-इन में रहने गईं श्रद्धा, पिता शक्ति कपूर जबरदस्ती घर लेकर आए
लेकिन अब जो सुनने में आ रहा है वो काफी चौंकाने वाला है। फरहान के पड़ोसियों ने जब ये सब देखा तो वो कानाफूसी करने लगे। ये बात जब श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को पता चली तो वो तुरंत फरहान के घर पहुंच गए। उनके साथ श्रद्धा की मौसी पदमिनी कोल्हापुरी भी पहुंचीं।
फरहान अख्तर के साथ लिव-इन में रहने गईं श्रद्धा, पिता शक्ति कपूर जबरदस्ती घर लेकर आए
गुस्साए शक्ति कपूर अपनी बेटी की लव लाइफ में विलेन बन गए। वहां पहुंच शक्ति और पदमिनी ने श्रद्धा से कहा कि वो अपने जूहू वाले घर पर वापस चलें। उन्हें पसंद नहीं कि कोई उनकी बेटी के बारे में बातें बनाए। दोनों के बीच झगड़ा हुआ या नहीं ये बात साफ नहीं है लेकिन शक्ति जबरदस्ती श्रद्धा को वापस अपने घर लेकर आ गए।
फरहान अख्तर के साथ लिव-इन में रहने गईं श्रद्धा, पिता शक्ति कपूर जबरदस्ती घर लेकर आए
इस बात के गवाह फरहान के पड़ोसी बनें। आपको बता दें कि फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना अभी तक कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए हैं और श्रद्धा कपूर के परिवार वाले उनके और फरहान के रिश्ते से खुश नहीं हैं। फरहान उम्र में भी श्रद्धा से काफी बड़े हैं।