हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को हैदर, आशिकी 2, स्त्री जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। स्टार किड होने के बावजूद उनकी गिनती ऐसे कलाकारों में होती है, जो अपने हुनर के दम पर आगे बढ़े हैं। 2016 में फोर्ब्स एशिया की 30 साल से कम उम्र की 30 दमदार महिलाओं की सूची में शामिल रहीं श्रद्धा को अपने काम के लिए अब तक अलग-अलग कैटेगरी में 29 अलग-अलग पुरस्कारों के लिए नामित किया जा चुका है। आज उनके जन्मदिन पर पेश हैं कुछ ऐसी ही अनसुनी कहानियां।
2 of 10
shraddha kapoor
- फोटो : insatgram
श्रद्धा ने 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ती' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। 'तीन पत्ती' ने कुछ बहुत बड़ा काम नहीं किया, और ना ही इस फिल्म में श्रद्धा को बहुत सराहा गया। क्योंकि उनका किरदार बहुत ही छोटा था। यहां खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन श्रद्धा कपूर के पसंदीदा कलाकार हैं, और उनके करियर की शुरुआत भी अमिताभ बच्चन के साथ हुई है।
3 of 10
Shraddha Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर भी एक फिल्मी कलाकार हैं। इसलिए उनका रहना भी मुंबई में ही हुआ, और श्रद्धा का जन्म मुंबई में हुआ। श्रद्धा का ननिहाल मराठी परिवार में है, इसलिए श्रद्धा की परवरिश भी मराठियों जैसी हुई है। वह धड़ल्ले से मराठी बोलती हैं और फिल्मों की शूटिंग के दौरान इसीलिए वह जल्द ही सहायक कलाकारों और कर्मचारियों से बहुत जल्दी घुल मिल जाती हैं।
श्रद्धा कपूर बचपन में जब खेलने निकलती थीं लोग उन्हें लड़का ही समझते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बोलचाल और हाव भाव भी लड़कों जैसे ही होते थे। वह सबसे ज्यादा लड़ाई भी लड़कों के साथ ही करती थीं। रिश्तेदारों के बीच भी उन्हें पहचानने में कई बार लोगों को बहुत दिक्कत होती थी।
श्रद्धा बचपन से ही कलाकार बनना चाहती थीं। वह अपने माता और पिता के कपड़े पहन कर हिंदी फिल्मों के बोले हुए संवादों को दोहराती थीं। शीशे के सामने खड़े होकर एक्टिंग करने की कोशिश करतीं, साथ ही उन्हें नाचने का भी बहुत शौक था। वह अपने पिता के साथ उनके सेट पर शूटिंग देखने के लिए भी जाया करती थीं।