पद्मावत जैसी हिट फिल्म देने के बाद शाहिद कपूर इन दिनों ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग करने में बिजी हैं। शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर भी शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट से अक्सर श्रद्धा कपूर और शाहिद की तस्वीरें सामने आती रहती है लेकिन इस बार हम इस फिल्म की चर्चा तस्वीरों के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से कर रहे हैं।
दरअसल उत्तराखंड के टिहरी में फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सेट पर मौजूद लोगों के लिए उस पल को यादगार बना दिया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि शूटिंग के बीच में ही अचानक बत्ती गुल हो गई इस वजह से शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।
हालांकि कुछ समय बाद जनरेटर की व्यवस्था हो गई, लेकिन तब तक काफी समय गुजर चुका था। इस वजह से शूटिंग काफी देर तक रोकनी पड़ी। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म भी बिजली चोरी पर केंद्रित है और फिल्म के सेट पर यूं अचानक बिजली का गुल हो जाना फिल्म से काफी रिलेट करता है।
फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा एक और एक्टर है क्योंकि शाहिद, इस एक्टर और श्रद्धा कपूर के बीच लव ट्राइएंगल है। श्रद्धा इस फिल्म में ललिता नौटियाल का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आएंगी।