वेब सीरीज 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी और टीवी धारावाहिकों के चर्चित निर्देशक हार्दिक गज्जर का नया पड़ाव बनी है कान्हा की नगरी मथुरा वृंदावन। दोनों ने मिलकर एक नई फिल्म 'अतिथि भूतो भव' की शूटिंग शुरू की है जिसमें प्रतीक के साथ वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री शरमीन सहगल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग मथुरा में शुरू हो रही है।
2 of 5
अतिथि भूतो भव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर को एक दूसरे का साथ वैसे भी बहुत पसंद आ रहा है। इन दोनों ने हाल ही में अपनी एक हिंदी ड्रामा फिल्म 'रावण लीला' को पूरा किया है जिसमें प्रतीक के साथ ऐंद्रिता रे, अभिमन्यु सिंह, राजेश शर्मा, फ्लोरा सैनी, अंकुर भाटिया, राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। दूसरी फिल्म प्रतीक और हार्दिक की 'वाहलम जाओ ने (Vaahlam Jaao Ne)' अभी प्रस्तावित है।
3 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : फाइल
'वाहलम जाओ ने' गुजराती भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रतीक गांधी के अलावा टीकू तलसानिया, केविन डेव आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। हार्दिक ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है और लेखन भी। फिलहाल इसकी शूटिंग बाकी है। और, अब हार्दिक और प्रतीक की यह जोड़ी फिल्म बनाने जा रही है 'अतिथि भूतो भव। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
4 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : फाइल
अभिनेता प्रतीक गांधी को इस बात की बहुत खुशी है कि उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अपनी फिल्म के बारे में प्रतीक कहते हैं, 'मैं निदेशक हार्दिक गज्जर के साथ एक बार फिर से काम कर रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत उत्साह भरी बात है। यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी है। और, मेरे सामने सबसे बड़ी खुशी की बात तो यह है कि यहां मुझे सीखने का बहुत मौका मिलने वाला है क्योंकि, इस बार मैं बेहतरीन कलाकार जैकी श्रॉफ के साथ काम कर रहा हूं।'
5 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : फाइल
मालूम है कि प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर की साथ में बनी पहली फिल्म 'रावण लीला' है। इस फिल्म के निर्माता भी जयंतीलाल गडा ही हैं। वह कहते हैं, 'हम बहुत खुशी हैं कि हमें फिर से प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। 'रावण लीला' के बाद हम दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। हमारी दोनों ही फिल्में सामग्री पर आधारित हैं जो हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। जैकी श्रॉफ के साथ तो काम करने के लिए हम हमेशा से ही इच्छुक रहे।'