{"_id":"5a51b2f04f1c1bd1178b54e2","slug":"shocking-tiger-shroff-and-disha-patani-get-secretly-married-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SHOCKING! टाइगर श्रॉफ ने कहीं गर्लफ्रेंड दिशा पटानी से शादी तो नहीं रचा ली, देखें VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SHOCKING! टाइगर श्रॉफ ने कहीं गर्लफ्रेंड दिशा पटानी से शादी तो नहीं रचा ली, देखें VIDEO
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
tiger disha
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियां में रहते हैं। हाल ही में दोनो ने श्रीलंका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में टाइगर, दिशा के गले में वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
tiger disha
वीडियो में टाइगर और दिशा दोनों ही किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक स्टॉल पर जाते हैं, जहां से टाइगर एक माला उठाते हैं और दिशा को पहनाने लगते हैं। जिस पर दिशा उन्हें माला पहनाने से इंकार कर देती है, लेकिन टाइगर दिशा की एक बात नहीं सुनते और उन्हें माला पहना देते हैं। इसके बाद आस-पास मौजूद सभी लोग जोर-जोर से दिशा और टाइगर को हूट कर रहे हैं।
tiger disha
इससे पहले की आप ये सोचे कि दोनों ने सचमुच शादी कर ली है। तो हम आपको बता दें कि ये शादी असली नहीं है। दरअसल दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी-2 की शूटिंग कर रहे थे।
यहां देखें वीडियो-
यहां देखें वीडियो-
@tigerjackieshroff 💪@dishapatani From set of #baaghi2 🤔Get ready
A post shared by TIger shroff (@avadhut_wadikar) on
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger disha
बता दें कि बागी-2 2016 में आई बागी की सिक्वल है। बागी में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। मगर बागी-2 में दिशा पाटनी उनके साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल खत्म होने पर दिशा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इस फिल्म की अप्रैल में रिलीज होने की संभावना है।