फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shobhaa de got angry on celebs posting photos from maldives and goa vacation said this is pandemic and not a fashion week

मालदीव और गोवा से तस्वीर साझा कर रहे सितारों पर भड़कीं शोभा डे, कहा- महामारी है कोई फैशन वीक नहीं

Mon, 19 Apr 2021 07:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 19 Apr 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Shobhaa de got angry on celebs posting photos from maldives and goa vacation said this is pandemic and not a fashion week
शोभा डे, रणबीर, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना की स्थिति बेहाल है और हर तरफ लोग खुद को सुरक्षित रखने का उपाय कर रहे हैं। देश के कई राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिए गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का हाल तो और भी बुरा है। वहीं इसी बीच लॉकडाउन के बीच कई सितारे गोवा तो कई मालदीव निकल गए हैं। इतना ही नहीं ये सितारे अपने लॉकडाउन वेकेशन की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं। अब ये बात लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे को पसंद नहीं आई है।

विज्ञापन


शोभा डे अपने विचार सोशल मीडिया पर अक्सर साझा करती हैं। हाल ही में जिस तरह से पैनडैमिक के बीच सितारे गोवा और मालदीव जैसी जगह घूमने गए हैं उस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रोहिनी की पोस्ट साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जो भी लोग गोवा और मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं उन्हें बता दूं कि ये महामारी का दौर है। कृपया असंवेदनशील और बेवकूफ ना बनें।ये आपके लिए छुट्टियां होंगी, लेकिन बाकी लोगों के लिए पैनडैमिक है। अपनी छुट्टियां इंजॉय करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करना ये बताता है कि आप पूरी तरह से अंधे बहरे हो चुके हैं जो स्थिति को नहीं देख रहे हैं। 

विज्ञापन

Shobhaa de got angry on celebs posting photos from maldives and goa vacation said this is pandemic and not a fashion week
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

शोभा डे ने आगे सेलेब्स को फटकार लगाते हुए कहा कि, 'ये आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर बढ़ाने का समय नहीं है। ये वक्त है कि आप आगे आएं और लोगों की मदद करें। अगर आप कोई मदद नहीं कर सकते हैं तो चुपचाप घर पर ही बैठें। मास्क लगाएं और तस्वीरें ना खिचंवाएं। ये कोई फैशन वीक या किंगफिशर कैलेंडर टाइम नहीं हैं'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)



बता दे कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा तन्ना जैसे कई सितारे मालदीव और गोवा पहुंचे हैं। ये सितारे वहां से अपनी छुट्टियां मनाते हुए तस्वीर भी साझा कर रहे हैं। शोभा डे ने अपने पोस्ट के कैप्शन  में लिखा कि, 'मैंने ये इसलिए साझा किया है ताकी ये संदेश लोगों तक पहुंचे। आप लोग बहुत खुशकिस्मत हैं कि आपको ब्रेक लेने के मौका मिल रहा है। आप जो भी करें प्राइवेटली करें इसका प्रदर्शन ना करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed