दक्षिण भारतीय फिल्मों (Tollywood Comedian) के जाने माने अभिनेता शिवाजी राजा (Shivaji Raja) को हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी।
2 of 5
शिवाजी राजा
- फोटो : ट्विटर
खबरों की मानें तो अस्पताल में भी शिवाजी को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके करीबी दोस्तों के मुताबिक शिवाजी राजा का अचानक बीपी लो हो गया। जिसकी वजह से उन्हें आर्ट अटैक आया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने सुझाव दिया है कि उन्हें स्टंट लगाया जाए।
3 of 5
शिवाजी राजा
- फोटो : ट्विटर
शिवाजी राजा (Shivaji Raja) को अचानक दिल का दौरा पड़ने की खबर से सिनेमा जगत की हस्तियों को झटका लगा है। वे उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछ रहे हैं और काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती के लिए भी दुआ कर रहे हैं।
4 of 5
शिवाजी राजा
- फोटो : ट्विटर
शिवाजी राजा (Shivaji Raja) कल्लू, अहो ब्रह्मा ओहो शिश्या, देवुडू, कालीसुंदम रा, मनसिष्ठ रा, ओक्काडे, पापना संदादी, पुत्तिनिकी रा चेलि, संपांगी, समुद्रम, शंकर दादा एमबीबीएस जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में भी दिखाई दिए हैं। उन्हें चार बार नंदी अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
5 of 5
शिवाजी राजा
- फोटो : ट्विटर
आंध्र प्रदेश में 26 फरवरी 1962 को जन्में शिवाजी राजा को उनके फैन सुब्बा राजू के नाम से भी बुलाते हैं। अभिनेता और प्रोड्यूसर शिवाजी राजा ने अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं।