फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: गणपति घर लाने पर शिल्पा शेट्टी हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- राज कुंद्रा को तो आने दो

Thu, 09 Sep 2021 03:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 09 Sep 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty trolled on social media for bringing ganapati at home people said let raj kundra come back in the house
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021  शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव लेकर आया। उनके पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उसे अपने एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल में हैं। इस चीज का शिल्पा शेट्टी की न सिर्फ निजी जिंदगी बल्कि उनके करियर पर भी गहरा असर देखने को मिला। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा काफी समय तक मीडिया कैमरा से दूर थीं अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी ट्रैक पर लौट रही है।



सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

हाल ही में शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। बता दें कि हर साल शिल्पा गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को घर लाने के लिए निकली। इस दौरान फ्लोरल कुर्ता पैंट सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहां जाकर शिल्पा ने गणपति की पूजा की और उन्हें घर ले आईं। जहां एक तरफ शिल्पा फिर से बप्पा के आगमन से खुश हुईं तो वही मीडिया पर ट्रोलर्स को उनकी ये खुशी रास नहीं आई। कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।

Shilpa shetty trolled on social media for bringing ganapati at home people said let raj kundra come back in the house
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा को लेकर कसा तंज

अपने पति की गलती का खामियाजा शिल्पा शेट्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। जबसे राज कुंद्रा कि गिरफ्तारी हुई है तबसे शिल्पा अगर सोशल मीडिया पर कुछ भी डालती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करने लग जाते हैं। जैसे ही शिल्पा ने गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ पोज दिया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने शिल्पा को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘पहले अपने पति को तो ले आओ’, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राज का क्या हुआ? क्या वो अभी भी जेल में है या जमानत मिल गई?’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘पति को तो आने दो’।


View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

Shilpa shetty trolled on social media for bringing ganapati at home people said let raj kundra come back in the house
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

ऐसा पहली बार नहीं हैं जब शिल्पा ट्रोल्स के निशाने पर आईं हैं। हाल ही में एक पोपुलर चैट से उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें वह खूब हंस रही हैं। जेनिस सिकेरा के चैट शो में शिल्पा शेट्टी और यू-ट्यूबर निक (BeYouNick) नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी हंसी की वजह क्या है यह किसी को नहीं पता। इस वीडियो को लेकर भी शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।


View this post on Instagram

A post shared by Janice Sequeira (@janiceseq85)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty trolled on social media for bringing ganapati at home people said let raj kundra come back in the house
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV

पति की गिरफ्तारी के बाद 18 अगस्त को आई थीं नजर

बता दें कि पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक ब्रेक लिया था। अपनी जिंदगी में कठिन समय से गुजर रहीं शिल्पा ने सुपर डांसर में वापसी भी इसी शर्त पर की थी कि वो अपनी और राज कुंद्रा की निजी जिंदगी से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगी। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक ब्रेक के बाद 18 अगस्त को सुपरडांसर 4 के मंच पर अपनी वापसी की थी। हालांकि उनकी वापसी पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘जैसे कुछ हुआ ही नहीं, पति जेल में है, वह सेट पर हैं।

विज्ञापन
Shilpa shetty trolled on social media for bringing ganapati at home people said let raj kundra come back in the house
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा से अलग रहने की कर रही हैं प्लानिंग

रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शेट्टी शो पर सिर्फ इस शर्त पर लौटने को तैयार हुईं थीं कि वो किसी भी विवादित सवाल का जवाब नहीं देंगी। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। एक मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी कथित तौर पर अपने बच्चों के साथ राज कुंद्रा से अलग रहने की योजना बना रही हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed