फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं अक्षय कुमार, एक से तो टूट चुकी है सगाई

Thu, 09 Sep 2021 03:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Sep 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday: Akshay Kumar has dated these Bollywood actresses one has broken the engagement
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 54 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे राजीव ओम भाटिया यानी अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं। अक्षय ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह में बनाई और आज उनकी लगभग हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है। हालांकि, अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहे हैं। यहां तक कि उनका नाम कई टॉप एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है। आइए जानते हैं किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है बेलबॉटम स्टार अक्षय कुमार का नाम- 

शिल्पा शेट्टी
अभिनेता अक्षय कुमार का बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। इन दोनों की जोड़ी को लोग रील और रियल दोनों लाइफ में देखना पसंद करते थे। खबरों की मानें तो अक्षय शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना को साथ डेट कर रहे थे। लेकिन, फिर उन्होंने बाद में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी। अक्षय और शिल्पा की फिल्म धड़कन भी दोनों के ब्रेकअप के बाद ही रिलीज हुई थी।

Akshay Kumar Birthday: Akshay Kumar has dated these Bollywood actresses one has broken the engagement
रेखा और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा 
अक्षय कुमार का नाम यूं तो कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब उनका नाम हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रेखा के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा को अक्षय से उनकी फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' के दौरान प्यार हुआ था। इस बारे में एक समय अक्षय की गर्लफ्रेंड रहीं रवीना टंडन ने मीडिया के सामने कहा था कि रेखा को अपनी हद पता होनी चाहिए।
 

Akshay Kumar Birthday: Akshay Kumar has dated these Bollywood actresses one has broken the engagement
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

 

रवीना टंडन

90 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक अक्षय और रवीना टंडन का नाम भी उन दिनों खूब चर्चा में रहा था। फिल्म मोहरा के सेट पर हुई मुलाकात के बाद दोनों तीन साल तक साथ रहे। लेकिन, एक्टर की हर लड़की के साथ फ्लर्ट करने की आदत के चलते यह रिश्ता टूट गया। अक्षय से अलग होने के बाद रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की लड़ाई होने पर अक्षय उन्हें मनाने के लिए सगाई कर लेते थे। रवीना के मुताबिक दोनों ने मंदिर में दो बार सगाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday: Akshay Kumar has dated these Bollywood actresses one has broken the engagement
अक्षय कुमार और आएशा जुल्का  - फोटो : सोशल मीडिया

आएशा जुल्का 

90 की मशहूर एक्ट्रेस आएशा जुल्का के साथ भी अभिनेता अक्षय कुमार का नाम जुड़ चुका है। हर रिश्ते की तरह इस रिश्ते में भी आएशा अक्षय के साथ शादी करने के लिए सीरियस थीं, हालांकि, अक्षय इस बात के लिए नहीं माने। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday: Akshay Kumar has dated these Bollywood actresses one has broken the engagement
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ

सिंह इज किंग, वेलकम, नमस्ते लंदन जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले अक्षय कुमार और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी आपस में जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने ही इसे मजह एक अफवाह बता कर खारिज कर दिया था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed