44 वर्षीय शिल्पा शेट्टी ने दूसरी बार मां बनने की खबर देकर सबको चौंका दिया। 15 फरवरी को उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ था। एक हफ्ते बाद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के जन्म की खुशखबरी दी थी। तस्वीर शेयर कर उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का नाम समीशा है।
एक महीने की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
शिल्पा की बेटी एक महीने की हो गई है। इस मौके पर शिल्पा ने बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें पूरा परिवार एक दूसरे के हाथ पर हाथ रखे हुए है। सबसे पहले राज कुंद्रा का हाथ है। फिर शिल्पा शेट्टी का हाथ है। उसके बाद शिल्पा-राज के बेटे वियान का हाथ और फिर बेटी समीशा का हाथ है।
शिल्पा ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा, 'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समीशा। एक महीना पूरा करने की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इस दौरान शिल्पा ने बेटी को गोद में ले रखा था। वहीं उनके साथ राज कुंद्रा और वियान भी खड़े होकर फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे थे। बेटी को गोद में लिए शिल्पा बेहद खुश दिखीं।
समीशा के जन्म के बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा- 'हम बीते पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। मैंने 'निकम्मा' फिल्म साइन कर ली थी और 'हंगामा 2' के लिए अपनी तारीखें फाइनल कर दी थीं। मुझे खबर मिली कि फरवरी में हम लोग फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं तब पूरे महीने लगाकर अपने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।'
गंगा आरती के बाद बनारस की गलियों में शॉपिंग करने पहुंचीं सारा, किसी ने पहचाना तक नहीं