{"_id":"5e6f0d5b8ebc3ea4d74cc8eb","slug":"deepika-padukone-now-a-days-cleaning-her-wardrobe-due-to-corona-virus-share-picture-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर यूं की तस्वीर शेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वायरस की वजह से दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर यूं की तस्वीर शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
Link Copied
इन दिनों कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। लोगों में इस वायरस को लेकर डर का माहौल है। ऐसे में सभी घर पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। चाहे वो आम इंसान हों या कोई खास। बॉलीवुड अभिनेता या अभिनेत्रियों को तो वैसे भी घर में समय नहीं मिलता है। ऐसे में ये मौका उनके घर के काम निपटाने या परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिहाज से बेहद ही खास है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के चलते कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई। कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ गई। कई सेलिब्रिटीज का विदेश दौरा स्थगित हो गया। तो कई को अपना हॉली डे प्लान भी कैंसिल करना पड़ा। ऐसे में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बताया है कि वो इस खाली समय में क्या कर रही हैं। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दर्शकों से साझा किया है कि वो इन दिनों अपने घर पर ही हैं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ कपड़ों की तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, 'कोविड 19 के समय काम!' इस तस्वीर के जरिए दीपिका ने बताया है कि वो इन दिनों अपनी अलमारी साफ करने में लगी हैं।
दीपिका ही नहीं इन दिनों हर कोई खुद को इस वायरस के कहर से बचाने की जुगत में लगा हुआ है। तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी इस समय का सदुपयोग किया है। उन्होंने घर में रहकर अपनी अलमारी साफ करने का फैसला किया है। दीपिका ही नहीं बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज इन दिनों खुद को बचाने में लगे हुए हैं। सभी को इस समय सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान केवल घर ही लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
वहीं बात करें अगर दीपिका के वर्कप्रंट की तो दीपिका की आखिरी फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म 'छपाक' में दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाया था। अब दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद पहली बार स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देंगी। हालांकि हाल फिलहाल में कोरोना वायरस की वजह से ये फिल्म '83' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।