सास-बहू की जोड़ी को लेकर लोगों के मन में जो भी भ्रम हो, शिल्पा शेट्टी और उनकी सासू मां उषा रानी कुंद्रा अक्सर उन्हें तोड़ती नजर आई हैं। मां बेटी की तरह रहने वाली उषा और शिल्पा की एक और तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर आई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
अपनी सास के साथ शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में शिल्पा अपनी सास उषा के साथ बातचीत करते हुए ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। इसे खुद शिल्पा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
3 of 5
अपनी सास के साथ शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों लोग गार्डन में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा है कि मैं अपनी ड्रीम मदर इन लॉ के साथ उनके ही बेटे राज कुंद्रा के बारे में गॉसिप कर रही हूं।
4 of 5
सास के साथ डांस करती हुईं शिल्पा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोग उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और सास-बहू के बीच के इस प्यार की तारीफ कर रहे हैं। कोई लिख रहा है 'वेरी क्यूट' तो किसी ने कहा कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है, हालांकि लाजवाब है।
5 of 5
सास के साथ डांस करती हुईं शिल्पा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शिल्पा और उषा के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। कुछ दिनों पहले शिल्पा ने अपनी सास के साथ 'सौदा खरा खरा' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था और उन्हें रॉकस्टार बुलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी।