{"_id":"5e7c66718ebc3e728a436fa0","slug":"shilpa-shetty-share-one-more-photo-of-her-daughter-samisha-shetty-kundra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा की एक और तस्वीर आई सामने, बताया- आज का दिन क्यों है खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा की एक और तस्वीर आई सामने, बताया- आज का दिन क्यों है खास
शिल्पा शेट्टी पिछले दिनों एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा है। बेटी के जन्म की जानकारी शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर दी थी। अब शिल्पा ने अपनी बेटी के साथ एक नई तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में समीषा के अलावा राज कुंद्रा और उनका बड़ा बेटा वियान भी नजर आ रहा है।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा ने अपने पोस्ट में बताया है कि आज का दिन समीषा के लिए बहुत खास है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वो उसे बाहर नहीं ले जा सकतीं। बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'आज समिषा 40 दिन की हो गई है। हिन्दू रिवाजों के अनुसार आज का दिन मां और बच्चे के लिए बेहद खास होता है।'
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
'रिवाज के हिसाब से हमें आज समीषा को आशीर्वाद दिलाने के लिए पहली बार बाहर मंदिर ले जाना चाहिए था, लेकिन अभी के हालात देखते हुए हमारे पास ये ऑप्शन नहीं है। इसलिए हमने अपने घर के मंदिर में ही भगवान का आशीर्वाद ले लिया।'
बता दें कि शिल्पा शेट्टी सेरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी हैं। 15 फरवरी को उनके घर समीषा का जन्म हुआ था। शिल्पा अभी तक समीषा की तीन फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं, लेकिन किसी भी फोटो में उसका चेहरा नजर नहीं आया है। इससे पहले जो दो फोटो शिल्पा ने शेयर की थीं उसमें समीषा के केवल हाथ नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा आखिरी बार 'अपने' फिल्म में दिखी थीं। वहीं अब एक बार फिर से शिल्पा 'निकम्मा' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। 'निकम्मा' फिल्म का निर्देशन साबिर खान कर रहे हैं। इसमें शिल्पा के अलावा अभिमन्यु दसानी भी हैं। अभिमन्यु 'मैंने प्यार किया' फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।